Crime@5:घर में घुसकर ITI की छात्रा की हत्या, प्रेम में हत्यारा बन गया प्रेमी!

Published : May 02, 2025, 05:16 PM ISTUpdated : May 02, 2025, 08:09 PM IST
murder

सार

Relationship Crime: प्यार में लोग जान दे देते हैं, लेकिन आज के दौर में लोग जान ले लेते हैं। यहां पर हम रिश्तों के कत्ल की 5 कहानी बताने जा रहे हैं जो हाल के दिनों में घटी। जिसे सुनकर आप हिल जाएंगे। 

Relationship Crime:प्यार, धोखा और जुनून जब हदें पार करते हैं तो रिश्ते खूनी मोड़ ले लेते हैं। हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां मोहब्बत के नाम पर किसी ने जान ले ली, तो कहीं शादी एक ठगी का ज़रिया बन गई।

1.प्रेम में बना हत्यारा

ओडिशा के गंजम में आईटीआई की छात्रा की प्रेमी ने हत्या कर दी। घटना बरहामपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र की है। जब लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे तब लड़का घर में घुसा और बहस के बाद उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की में प्रेम संबंध था हालांकि उसके माता-पिता ने अपनी बेटी से इस रिश्ते को जारी नहीं रखने को कहा था। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर दोनों बातचीत करते थे।

2.लूटेरी दुल्हन

शादी के नाम पर ठगी वाकई लोगों का विश्वास रिश्तों से उठता जा रहा है।यूपी में एक लुटेरी दुल्हन अपने गैंग के साथ पकड़ी गई है। लुटेरी दुल्हन की पहचान गुलशन रियाज खान के रूप में की गई है। अपने साथियों के साथ मिलकर यह महिला अलग-अलग राज्यों में 12 शादियां कर चुकी हैं। हरियाणा में सीमा, बिहार में नेहा, यूपी में स्वीटी , गुजरात में काजल बनकर शादी रचाया और मौका मिलते ही लड़के घर से संपत्ति लेकर गायब हो जाती थी। 29 अप्रैल को गुलशन नाम बदलकर रोहतक के सोनू से शादी की। शादी के नाम पर उन्होंने 80 हजार रुपए लड़कों वालों से लिए। मंदिर में शादी के बाद निकलते वक्त दुल्हन को किडनैप कर लिया गया। जिसके बाद लड़के ने अंबेडकरनगर पुलिस को कॉल किया और फिर जाकर पूरा मामला खुला।

3.पत्नी के मायके जाने पर पति ने खुद को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक ने अपनी पत्नी से तंग आकर कट्टे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पत्नी के मायके जाने और उसके नहीं आने से वो दुखी था। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया और उसने कहा कि वो अपनी पत्नी से सच्ची मोहब्बत करता है। लेकिन उसने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया। उसने अपने मौत का जिम्मेदार पत्नी, साला और सास को बताया।

4.नशे की आदी पत्नी की हत्या

दक्षिण गोवा में कृष्णा रॉय ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने बताया कि उसकी पत्नी नशे की आदी थी। वो उसके आदत से काफी परेशान था। इसे लेकर अक्सर लड़ाई-झगड़े होते थे। ऐसे ही झगड़े में उसने अपनी पत्नी को डंडे और बेल्ट से इतना मारा की उसकी मौत हो गई। पति को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया।

5. पति की हत्या?

2 मई को सीतारामडेरा के कल्याण नगर निवासी सुंदर लोहरा का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा था। उसने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई। हालांकि महिला ने सभी आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा कि वो अलग कमरे में सो रही थी। उसे नहीं पता कि क्या हुआ था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!