Breakup Story: लाखों का गिफ्ट लेकर गर्लफ्रेंड ने अगले दिन कहा 'बाय-बाय'

Published : Jun 09, 2026, 03:48 PM IST
Love Breakup

सार

एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर लाखों का गेमिंग पीसी गिफ्ट किया। गिफ्ट मिलने के अगले ही दिन लड़की ने ब्रेकअप कर लिया। लड़के का आरोप है कि लड़की ने सिर्फ गिफ्ट के लिए महीनों तक प्यार का नाटक किया।

Breakup News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़के की कहानी खूब चर्चा में है, जिसे उसकी गर्लफ्रेंड ने लाखों का गिफ्ट लेने के ठीक अगले दिन धोखा दे दिया। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके जन्मदिन पर करीब 3.1 लाख रुपये (£2500) का एक हाई-एंड गेमिंग पीसी गिफ्ट किया था। लेकिन गिफ्ट मिलते ही लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। लड़के का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि यह सब उसकी गर्लफ्रेंड की एक सोची-समझी साजिश थी।

इस धोखे से बुरी तरह टूटे लड़के ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर कानूनी सलाह मांगते हुए एक पोस्ट शेयर की, जो अब वायरल हो गई है। उसने दुख जताते हुए लिखा कि वे तीन साल से रिलेशनशिप में थे और इससे पहले किसी ने भी अपने स्वार्थ के लिए उसका इस तरह इस्तेमाल नहीं किया था।

लड़के ने अपनी पोस्ट में बताया, 'मैंने उसके जन्मदिन पर बहुत पैसे खर्च करके गेमिंग पीसी खरीदकर दिया। लेकिन अगले ही दिन उसने रिश्ता खत्म कर दिया। बाद में मुझे उसकी एक दोस्त से पता चला कि वह महीनों पहले ही मुझसे अलग होने का प्लान बना चुकी थी। वह बस इसलिए मेरे साथ टिकी रही, क्योंकि उसे यकीन था कि मैं उसे यह गिफ्ट खरीदकर दूंगा। मेरे पास उसके दोस्तों के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट भी हैं, जिसमें वह खुद मान रही है कि गिफ्ट मिलने तक वह बस नाटक कर रही थी।'

लड़का अब इस बात को लेकर परेशान है कि क्या वह कानूनी तौर पर कुछ कर सकता है। यूके के कानून के मुताबिक, अगर कोई तोहफा अपनी मर्जी से दिया गया हो, तो उसे वापस मांगने का कोई कानूनी अधिकार नहीं होता। वह गिफ्ट पाने वाले की निजी संपत्ति बन जाता है। लेकिन लड़का जानना चाहता है कि क्या धोखे की इस स्थिति में कानून बदल सकता है। वह पूछता है, 'मुझे पता है कि कानूनी तौर पर वह पीसी अब उसका है। लेकिन अगर वह मेरी गर्लफ्रेंड नहीं होती, तो मैं इतना महंगा गिफ्ट कभी नहीं देता। क्या इस बात से कोई फर्क पड़ता है कि उसने मुझे धोखा देने की पहले से प्लानिंग कर रखी थी और सिर्फ गिफ्ट के लिए नाटक किया? क्या मुझे वह पीसी वापस मिल सकता है?'

यह पोस्ट वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उसे सलाह दे रहे हैं कि इसे एक महंगा सबक समझकर भूल जाओ, जबकि कुछ का कहना है कि केस जीतो या न जीतो, लेकिन उसे कोर्ट तक घसीटना ही उसके लिए एक अच्छी सजा होगी। एक यूजर ने लिखा, 'कानूनी तौर पर पीसी पर उसका हक है, लेकिन तुम्हारे पास यह हक है कि तुम उसके दोस्तों और परिवार को उसकी असलियत बताओ। हो सकता है कि उसके लिए उस पीसी से ज्यादा अपने परिवार के सामने अपनी इज्जत प्यारी हो।'

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!