जानलेवा इश्क! प्रेमी के लिए पति को उतारा मौत के घाट, ससुर ने ऐसे किया कातिल बहू का पर्दाफाश

Published : Apr 13, 2023, 10:00 AM IST
kanker news illegitimate relationship between daughter and father  Wife made serious allegations against husband

सार

पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का माना जाता है। लेकिन अगर किसी एक के मन गलत ख्याल आ जाए तो फिर इसके परिणाम काफी खतरनाक होते हैं। मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है।

रिलेशनशिप डेस्क. शादी के बाद पति-पत्नी का जीवन एक दूसरे के साथ होता है। लेकिन जब इनके बीच कोई तीसरा आ जाता है तो फिर अंजाम बेहद खौफनाक होता है। मध्य प्रदेश के रीवा में शादीशुदा महिला का दिल किसी और मर्द के लिए धड़का। लेकिन पति की वजह से वो उससे मिल नहीं पा रही थी। प्यार में डूबी महिला ने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। पति को इस दुनिया में नहीं रहा। लेकिन जाते-जाते उसने अपनी बीवी का असली चेहरा दुनिया के सामने रख दिया। चलिए वारदात की पूरी कहानी बताते हैं।

कहानी सालिहा परवीन और उसके पति शाहिद से जुड़ा है। 37 साल के शाहिद की शादी सालिहा परवीन से हुई थी। शादी के बाद सालहि परवीन का अफेयर किसी और शख्स के साथ चलने लगा। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने खौफनाक साजिश रची। उसने चाय में जहर मिलाकर दे दिया। चाय पीते ही शाहिद को समझ में आ गया कि उसमें कुछ मिलाया गया है।

बेटे के मोबाइल ने खोल दी पोल

इसके बाद मरने से पहले पत्नी का राजफाश करने के लिए मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर दिया। बेटे की तबियत खराब सुनकर पिता उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। 18 मार्च 2023 को शाहिदकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुर को वैसे तो बहू पर शक था। लेकिन कोई सबूत नहीं था। एक दिन जब वो अपने बेटे के मोबाइल को खंगाला तो एक वीडियो हाथ लगा। जिसे शाहिद ने मरने से पहले बनाया था।

छह महीने से पत्नी मारने की कर रही है कोशिश

मौत से पहले शाहिद ने वीडियो बनाया और कहा, ‘मैं अपने पूरे होशो-हवास में बयान देता हूं कि मेरी मौत का जिम्‍मेदार मेरी बीवी सालिहा, उसका आशिक बंटू खान और उनके माता-पिता हैं। मुझे रास्ते से हटाने के लिए 6 महीने से कोशिश किया जा रहा था और आज उसे अंजाम दे दिया। मुझे चाय में जहर मिलाकर पिला दिया गया।'

लव मैरेज का हुआ दर्दनाक अंत

वीडियो मिलने के बाद मृतक के पिता ने सिविल लाइन थाना में सालिहा परवीन, उनके आशिक बंटू खान और अन्‍य के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हैरानगी ये सुनकर होगी कि शाहिद ने सालिहा से लव मैरेज की थी। माता-पिता के खिलाफ जाकर उसने हाथ थामा था। लेकिन शादी के बाद सालिहा का दिल बंटू खान पर आ गया था।

और पढ़ें:

क्या होती है कपल थेरेपी, इन संकेतों के दिखने पर तुरंत लें ये ट्रीटमेंट

लव मैरिज करने के बाद पत्नी को मुंबई से लाया उत्तराखंड, फिर दे दी दर्दनाक मौत, जानें वारदात की झकझोरने वाली कहानी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!