
रिलेशनशिप डेस्क. झारखंड के पलामू में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। यहां पर एक शख्स ने अपने दामाद पर बेटी के अपहरण का केस दर्ज करा दिया। लेकिन कहानी कुछ और ही थी। उसकी शादीशुदा बेटी का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वो अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी रचा ली थी। इतना ही नहीं इस बात से पिता भी वाकिफ थे। फिर भी दामाद को थाने में घसीटना चाहा। आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी।
कहानी एक साल पहले पड़वा गांव से शुरू हुई थी। जहां एक युवती शादी करके पहुंची थी। पति अपनी पत्नी के साथ हजारों अरमान सजा कर रह रहा था। लेकिन युवती का कॉलेज से वक्त से ही राजकुमार नाम के लड़के के साथ प्यार मोहब्बत चल रहा था। शादी के बाद भी युवती अपने पति को धोखे में रखकर प्रेमी से बातचीत कर रही थी। एक दिन इस बात की भनक पति को लग गई। दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। मामला जब दोनों की फैमिली के बीच पहुंचा तो निर्णय लिया गया कि दोनों अलग-अलग रहेंगे।
प्रेमी से शादीशुदा महिला ने कर ली शादी
इसके बाद युवती अपने मायके मेदिनी नगर चली गई। यहां पर भी वो अपनी प्रेमी से बातचीत करती थी। साल 2022 में छठ पूजा के दौरान वो प्रेमी राजकुमार के साथ जम्मू चली गई। वहां पर दोनों ने शादी रचा ली। इसके बाद वो अपने प्रेमी के घर पांकी रहने लगी। इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को थी। लेकिन हाल ही में लड़की के पिता ने अपने दामाद पर झूठा अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।
दामाद से पैसा और प्रॉपर्टी में हिस्सा लेने की रची गई थी साजिश
पुलिस ने जब छानबीन की तो पांकी थाना क्षेत्र स्थित तेतराई गांव पहुंचा। जहां युवती अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। वहां से उसे बरामद किया गया। लेकिन उसका आशिक राजकुमार फरार हो गया। मीडिया से बातचीत में पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता अपने दामाद पर झूठा मुकदमा लालच में आकर किया था। दामाद पर केस दर्ज कराकर पैसे और प्रॉपर्टी में हिस्सा लेने की साजिश लड़की के घरवालों की तरफ से की जा रही थी।
और पढ़ें:
20 महीने के बच्चे की डूबने से हुई 'मौत', 3 घंटे बाद डॉक्टरों ने ऐसे लौटाई धड़कन
भयावह तस्वीर! प्रेग्नेंसी या बच्चे को जन्म देने के दौरान हर 2 मिनट में एक महिला की हो जाती है मौत
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.