
2025 खत्म होने की राह पर है। यह साल हर किसी को अलग अनुभव दे गया। किसी को उसकी ड्रीम जॉब मिली, तो कोई अपनों से जुदा हो गया। डिजिटल दुनिया के जमाने में इस साल कई सेलेब्स ने शादी को तोड़ते हुए जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस साल का सबसे महंगा तलाक कौन सा रहा। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। जिसने सभी को हैरान कर दिया।
इस साल अगर कोई सबसे ज्यादा चर्चा में रहा तो वह भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल हैं। जिन्होंने डांसर और डॉक्टर धनश्री वर्मा से तलाक लेने का फैसला लिया। दोनों 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। फैंस को ये जोड़ी खूब पसंद थी, यहां तक सोशल मीडिया पर लोगों इनकी तारीफ करते थे। दोनों के रिश्ते में अनबन 2 साल बाद ही शुरू हो गई थीं। कई रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि 2022 में दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया था। आखिरकार 2025 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। ये मामला तब और उछला, जब युजवेंद्र Be Your own Sugar Daddy प्रिंट टी शर्ट पहनकर अदालत पहुंचे।
ये भी पढ़ें- वह उसे जान से ज्यादा चाहती थी, लेकिन उसकी ये आदतें लड़के को आखिर क्यों डराने लगीं?
एलिमनी के कारण धनश्री वर्मा को ट्रोलिंग करने का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत के फैसले के बाद गुजारा भत्ता के लिए धनश्री को युजवेंद्र चहल ने 4 करोड़ से ज्यादा की राशि दी थी। ये रकम 2025 के सबसे बड़े तलाक के रूप में उभरी। घर की चार दीवारी से शुरू हुई लड़ाई सड़क पर आ गई। कई इंटरव्यू में एक-दूसरे पर आरोप लगाए। तलाक के बाद चहल ने खुलासा किया था, वह Anxiety Attacks से जूझ रहे थे। इस फेज से निकलने में उनके दोस्त और परिवार ने साथ दिया। इससे इतर धनश्री ने एक्स हसबैंड पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें- वह चाहता है कि मैं उससे बेइंतहा प्यार करूं… लेकिन उसे प्यार महसूस ही नहीं होता
Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस ने 2019 में मैकेंजी स्कॉट को तलाक देते हुए लगभग 30-40 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 3 लाख करोड़ रुपए दिए थे, जोकि अभी तक का सबसे महंगा तलाक है।
भारत में अभी तक का सबसे एक्सपेंसिव डिवोर्स एक्टर ऋतिक रोशन का माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजैन खान से अलग होने पर उन्होंने 380 करोड़ सेटलमेंट के तौर पर दिए थे।
अमेरिका, यूरोपीय देशों के मुकाबले भारत में तलाक दर लगभग 1 फीसदी है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.