15 साल की लड़की ने सीक्रेट तरीके से दिया बच्चे को जन्म, फिर नवजात के मुंह में रूई डाल कर दी हत्या

Published : Jun 27, 2023, 01:48 PM ISTUpdated : Jun 27, 2023, 04:04 PM IST
Paris-Mayo

सार

15 साल की उम्र में वो प्रेग्नेंट हो जाती है। फिर घर में गुप्त तरीके से बच्चे को जन्म देती है और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर देती हैं। विचलित करने वाली स्टोरी साल 2019 की है। जिसमें अब आरोपी को सजा हुई है।

रिलेशनशिप डेस्क. पढ़ने-लिखने की उम्र में टीनेजर लड़कियों के कदम बहक जाते हैं और वो अनचाहे बच्चे की मां बन जाती हैं। जिसका खामियाजा पूरे परिवार को उठाना पड़ता है। एक ऐसी ही खबर इंग्लैंड के हियरफोर्डशायर से सामने आई, जहां 15 साल की उम्र में लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है। इसके बाद घर में गुपचुप तरीके से बच्चे को जन्म देती है। उसके माता-पिता को इस बात की भनक लगती इससे पहले उसने बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। साल 2019 में हुई विचलित करने वाली घटना को लेकर अब फैसला आया है।

सोमवार को 8 घंटे से अधिक सुनवाई के बाद जुरी ने पेरिस मेयो (Paris Mayo) को 12 साल की सजा सुनाई। उसे अपनी छोटी बेटी की हत्या का दोषी पाया गया। अब वो 19 साल की बालिग लड़की बन गई है। कोर्ट में बताया गया कि मार्च 2019 में रॉस-ऑन-वाई, हियरफोर्डशायर में पेरिस मेयो ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसके मुंह में रोई डाल दी, ताकि उसके रोने की आवाज किसी को सुनाई ना दें। फिर उसके खोपड़ी पर वार करके मौत की नींद सुला दीं।

बच्ची को मारकर बिन बैग में डाल दिया

इतना ही नहीं पेरिस ने मृतक बच्ची को बिन बैग के अंदर रख दिया। पुलिस को दिए बयान में पेरिस ने कहा कि "बच्चे को धीरे से एक बिन बैग में रखने से पहले" उसके माथे को चूमा था। पढ़कर ही मन विचलित हो जा रहा है। कैसे एक नाबालिग इस तरह बेरहम हो सकती है। घटना का पर्दाफाश तब हुआ जब पेरिस की मां घर आई और बिन बैग को उठाने पर भारी पाया। उसने जब उसे खोलकर देखा तो उसमें मृत बच्ची पड़ी थी। उसने तुरंत 999 पर डायल किया।

कोर्ट ने कहा- अपने बच्ची को जन्म देने के लिए खुद को तैयार नहीं किया

जांच में जब बेटी की करतूत सामने आई तो मां का दिल टूट गया। वो सुनवाई के दौरान भी अपनी बेटी के साथ नहीं दिखीं। वहीं, पेरिस का कहना है कि वो 14 साल की उम्र में शारीरिक संबंध बनाए थे, लेकिन उसे नहीं पता था कि वो प्रेग्नेंट है। हालांकि कोर्ट ने पेरिस से कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह आपके लिए दर्दनाक और भारी था। बच्चे को को जन्म देते वक्त आप चिल्लाई नहीं। आपको लगा कि माता-पिता परेशान हो जाएंगे। जैसे ही बच्चे को जन्म दिया आपने तय कर लिया कि उसे जीवित नहीं रखना है। यह एक जघन्य अपराध है।

और पढ़ें:

10 PHOTOS: सावन में भाग्यश्री से लें साड़ी स्टाइटल करने की इंस्पिरेशन

सौतन बनीं सहेली..पायल मलिक और कृतिका की देखें बॉन्डिंग

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!