
रिलेशनशिप डेस्क. जिस तरह रिश्ते में कत्ल-ए-आम की खबर आ रही है वैसे में लगता है कि वाकई हम कलयुग के उस चरण में पहुंच गए हैं जहां अपनों पर विश्वास करना मुमकीन नहीं है। पति-पत्नी का खूबसूरत रिश्ता अवैध संबंध की भेंट चढ़ रही हैं। कभी पति तो कभी पत्नी इस रिश्ते में विश्वासघात करते नजर आते हैं।बिहार के गया से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जहां शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने अपने सुहाग की हत्या करा दी।
गया के लकडाही गांव में रहने वाले अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ हुई थी। 30 मई को दूल्हा अपने घर रेवती को विदाई कराके लेकर आया। 31 मई को अशोक और रेवती की चौठरी की रस्म हुई। धूमधाम से फैमिली वाले सारे रस्म निभा रहे थे। लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी। चौठरी की रस्म के बाद अशोक गायब हो गया। सभी उसे खोजने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शादी के तीसरे दिन दूल्हे की मिली लाश
अशोक के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बयान दिया कि 31 मई की देर शाम उसका भाई फोन आने के बाद घर से बाहर गया था। लेकिन उसके बाद से वापस नहीं आया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की। 1 जून को अशोक की लाश मिली। उसका गला तेज धारदार हथियार से काटा गया था। शादी के तीसरे दिन उसका शव मिलने से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। फैमिली वालों की रो-रोकर बुरा हाल था। किसी को समझ नहीं आया कि अशोक के साथ आखिर ऐसा किसने किया।
दुल्हन का जीजा के साथ था अवैध संबंध
पुलिस की विशेष टीम बनाकर पूरे मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस के हाथ सबूत लगने के बाद नई-नवेली दुल्हन से पूछताछ शुरू की गई। जिसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ।रेवती ने पुलिस को बताया कि उसने ही अशोक की हत्या कराई है। शादी के रस्म के दौरान ही उसने मर्डर की साजिश रची थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेवती का अवैध संबंध उसके मौसेरे जीजा उपेंद्र यादव के साथ था। इस बात की जानकारी अशोक हो गई थी। इस बात की भनक और किसी को ना लेगे। इसलिए उसने उपेंद्र यादव से उसकी हत्या कर दी।
हत्यारे की भी मिली लाश
हैरानी इस बात को लेकर और होगी कि 6 जून को आरोपी रेवती के जीजा उपेंद्र यादव का भी शव आसमा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। उसकी हत्या किसने की ये जानकारी नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अवैध रिश्ता बन रहा हत्या की वजह
अवैध रिश्ता किस तरह कई फैमिली को उजाड़ा सकती है ये न्यूज उसकी बानगी है। अवैध संबंध कभी भी सही नहीं होता है। इस केस में रेवती का किसी के साथ अफेयर चल रहा था तो उसे शादी करनी ही नहीं चाहिए था। अशोक को जब इस बात की भनक लग गई थी तो उसे भी उस लड़की से शादी नहीं करना चाहिए और घरवालों को पूरी बात बतानी चाहिए थी।
और पढ़ें:
5 गलतियां नहीं करेंगे तो ताउम्र शादी में बना रहेगा रोमांस
प्रेग्नेंट पत्नी की बेस्ट फ्रेंड के साथ पति का सेक्स, मोबाइल पर मैसेज देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.