प्रेग्नेंट पत्नी की बेस्ट फ्रेंड के साथ पति का सेक्स, मोबाइल पर मैसेज देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Published : Jun 08, 2023, 11:31 AM ISTUpdated : Jun 08, 2023, 01:32 PM IST
husband wife relationship hindi

सार

तीसरे बच्चे की होने वाली मां ने एक दिल टूटने वाली स्टोरी को साझा किया। उसने बताया कि पिछले चार महीनों से उसका पति उसी की बेस्ट फ्रेंड के साथ अफेयर चला रहा है। उसकी जिंदगी में तबाही आ गई है।

रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। लेकिन जैसे ही कोई एक धोखा देता है वैसे ही यह रिश्ता धराशायी हो जाता है। एक महिला के साथ भी ऐसा हुआ जो तीसरे बच्चे की मां बनने वाली है। रेडिट पर छह महीने की प्रेग्नेंट महिला ने अपने पति की बेवफाई की स्टोरी साझा की। उसने बताया कि कैसे उससे बेपनाह प्यार करने वाला पति उसकी बेस्ट फ्रेंड के साथ अफेयर चला रहा है।

सोशल साइट रेडिट पर महिला ने बताया कि मेरे पति और मैं तब से डेटिंग कर रहे हैं जब मैं 19 साल की थी और वह 22 साल के थे। हमारी शादी को अब छह साल हो चुके हैं। हमारे दो बच्चे हैं और मैं छह महीने की प्रेग्नेंट हूं। करीब 5 महीने पहले मुझे पता चला कि मेरे पिता को कोलन कैंसर है। डॉक्टर ने बताया कि उनके ट्रीटमेंट में महीने नहीं बल्कि साल लग जाएंगे। तब से उनकी हालत खराब हो रही है। वो अपनी याददाश्त को खो रहे हैं।

पति की बेवफाई का पता चला फिर भी खुद को टूटने नहीं दिया

महिला ने आगे बताया,'इस मुश्किल घड़ी में मेरे पति चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे हैं। वो मेरे बच्चों और मुझे प्यार करने वाले एक बेहतरीन इंसान हैं। लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है। जब से मुझे पता चला कि वो मेरी ही दोस्त के साथ अफेयर चला रहे हैं।' महिला आगे कहती है कि मैं हमेशा एक मां सबसे पहले हूं। ऐसी परिस्थित में भी अपने बच्चों को उतना ही प्यार करती हूं। उनकी देखभाल करती हूं। उनके साथ खेलती हूं। मैंने घर के आसपास अपने बोझ को कम नहीं होने दिया।'

बचपन की दोस्त ने दिया दगा

अपनी बेस्ट फ्रेंड के बारे में महिला ने बताया कि हम बचपन के दोस्त हैं। उसका परिवार मेरे परिवार की तरह है। मेरी मां और उसकी मां एक साथ बड़े हुए हैं। मेरे पिता की हालत के बारे में पता चला कि उनके पास अब थोड़ा वक्त बचा है। तो वो तुरंत मुझसे मिलने आ गई। मैं उसके गले लगकर घंटों रोती रही। पति की तरह वो भी मेरे लिए सहारा बनी रहीं।

चार महीने से पति मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ कर रहा था सेक्स

महिला ने बताया कि एक दिन पति का अलार्म बज रहा था। मैं उसे जगाने और अलार्म बंद करने गई तो मैसेज देखकर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। मैंने अपने दोस्त का एक टेक्स्ट उसके मोबाइल पर देखा। जिसमें कहा गया था ‘मुझे लगता है कि मेरे दरवाजे पर कोई गुस्से वाली गर्भवती महिला नहीं है, आपने उसे इसके बारे में नहीं बताया है अभी तक?’मैंने उसका फोन लिया और पूरी बातचीत पढ़ी। चार महीने से यह आदमी मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ सेक्स कर रहा था। चार महीने से ये लोग मेरे चेहरे पर झूठ बोल रहे थे। महिला ने पति से बात करने की बजाय सख्त कदम उठाना बेहतर समझा। वो सीधे वकील से बात करने के लिए गई। इतना ही नहीं उसने सास को भी इसमें शामिल किया। जो मजबूती के साथ उसके पक्ष में खड़ी हैं।

सास का मिला साथ

उसने कहा, 'मेरी सास ने मुझे बताया कि वह विश्वास नहीं कर सकती कि उसने एक रीढ़विहीन भयानक इंसान को पाला है। और चाहे कुछ भी हो जाए, मैं हमेशा उसके पास रहूंगी और जहां तक उसका संबंध है, उसके पास एक बेटा नहीं है, केवल एक बेटी है।'

महिला के पोस्ट पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। उसे सहानुभूति भेज रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'आप जिस स्थिति से गुजर रहे हैं। वो वाकई भयानक है। आप गुस्सैल गर्भवती महिला बनकर उसे संतुष्टि ना दें। आपने जो सोचा है वो सही है। वो आपके लिए अब मायने नहीं रखता है। अपनी भावनाओं को बचाएं जो वास्तव में मायने रखता है। अपने पिता के साथ वक्त गुजारें।

और पढ़ें:

प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून...फिर भी नहीं रुके दरिंदे, 12 साल की लड़की के गैंगरेप की घटना हिला देगी

कलयुगी पत्नी! बेटी के ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर महिला ने पति की कर दी हत्या, सबूत मिटाने के लिए क्राइम वेब सीरीज का लिया सहारा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!