
रिलेशनशिप डेस्क.हैदराबाद (Hyderabad) में दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। यहां एक हैवान ने अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बाजार से दो पत्थर काटने वाला मशीन लेकर आया। फिर उसके शव के अंगों को अलग किया। सिर को एक पॉलिथीन में रख दिया और अंगों को अलग। फिर इसे फ्रिज में रखा। किसी को इस बात की भनक ना लगें इसलिए उसे फोन से लोगों को लगातार मैसेज भी करते रहा कि ताकि लोगों को लगे कि वो जिंदा है। लेकिन कहते हैं ना सच को कितने भी पर्दे में छुपा लो एक ना एक दिन सामने आ ही जाती है। हत्यारा आज सलाखों के पीछे हैं। चलिए वारदात की पूरी कहानी बताते हैं।
55 साल की उम्र में अवैध संंबंध
55 साल की अनुराधा का अवैध संबंध 48 साल के चंद्र मोहन के साथ था। वो काफी वक्त पहले अपने पति को छोड़ दी थी और चंद्रमोहन के घर में लिव इन में रह रही थी। अनुराधा पैसे ब्याज पर देने का काम करती थी। उसके प्रेमी ने भी साल 2018 में 7 लाख रुपए लिए थे। जिसे वो वापस नहीं कर रहा था। लेकिन वो लगातार उस पर पैसे वापस करने के लिए दबाव बना रही थीं। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े भी होते थे। बार-बार अनुराधा के साथ लड़ाई से परेशान होकर चंद्र मोहन ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। 12 मई को पैसे को लेकर फिर झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसने अनुराधा पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
पैसा बना हत्या की वजह
शव को ठिकाने लगाने के लिए चंद्रमोहन ने प्लान बनाया। उसने बाजार से पत्थर काटने वाली दो मशीन खरीदी। इसके बाद बड़ी बेरहमी से उसने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद कई और टुकड़े शव के किए। सिर और कटे हाथ और पैर को पॉलिथीन में रखकर फ्रिज में रख दिया। जबकि धड़ को सूटकेस में। 15 मई को वो ऑटो से आया और सिर को डंपिक ग्राउंड में डालकर गायब हो गया। बाकि के शरीर की बदबू कही और ना जाए इसके लिए वो फिनाइल, डेटॉल, अगरबत्ती, कपूर, परफ्यूम की बोतले खरीदीं। जिसका प्रयोग वो घर में करता रहा।
कटे सिर ने खोल दिया राज
लोगों को लगें कि अनुराधा जिंदा है इसके लिए उसके फोन को भी एक्टिव रखा और मैसेज करता रहा। लेकिन पूरा मामला तब खुला जब 17 मई को डंपिंग कर्मचारी को थियागलगुडा रोड पर कचरा डंपिंग वाली जगह से एक काले रंग की पॉलिथीन में महिला का कटा सिर मिला। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो उसकी पहचान सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैवान ने अपना गुनाह भी पुलिस के सामने कबूल कर ली है।
बता दें कि दिल्ली में पिछले साल 18 मई को आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। फिर उसके शव के 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखा था। हर रोज रात में वो एक-एक टुकड़े को ठिकाने लगाता था। इस वारदात से पूरा देश हिल गया था।
और पढ़ें:
ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, बिहार पुलिस के जवान ने मार दी गोली,वारदात की कहानी डराने वाली
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.