
मुल्तान: प्यार की ऐसी कहानियां शायद पाकिस्तान में ही देखने को मिलती हैं। वहां के मुल्तान में एक स्कूल प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल के एक अटेंडर से शादी कर ली है। अटेंडर का काम स्टाफ को चाय देना था। अब ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और पाकिस्तान की लोकल मीडिया ने इसे कवर किया है। प्रिंसिपल का कहना है, "मैं उनके काम करने के तरीके और जिस अंदाज में वो मुझे चाय देते थे, उसे देखकर ही उनके प्यार में पड़ गई।"
यह अनोखी घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में हुई है। इसका वीडियो और खबर अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्थानीय हाई स्कूल की प्रिंसिपल फरजाना ने उसी स्कूल में अटेंडर का काम करने वाले फैयाज नाम के शख्स से शादी की है। पद और रुतबे की परवाह किए बिना हुई ये शादी अब हर किसी का ध्यान खींच रही है।
अपनी इस अनोखी लव स्टोरी के बारे में मीडिया से बात करते हुए प्रिंसिपल फरजाना ने खुशी-खुशी बताया, "फैयाज के काम करने का तरीका और जिस तहजीब से वो मुझे चाय देते थे, उसे देखकर मैं उन पर दिल हार बैठी। फिर मैंने ही हिम्मत करके उन्हें शादी के लिए प्रपोज (Propose) किया। उन्होंने तुरंत हां कर दी।"
रुतबे और पद के फासले को भुलाकर प्यार को अहमियत देने वाले इस कपल का फैसला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इसे एक गैर-पारंपरिक फैसला बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे "सच्चा प्यार" कहकर तारीफ भी कर रहे हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.