
बॉलीवुड कहानियों में अरेंज्ड मैरिज को अक्सर निगेटिव तरीके से दिखाया जाता है, जहां एक लड़की अपने पसंदीदा लड़के से प्यार करती है, लेकिन परिवार उसे किसी अमीर और घमंडी लड़के से शादी करने के लिए मजबूर कर देता है। फिर पूरी कहानी इसी स्ट्रगल के इर्द-गिर्द घूमती है। अमेरिका जैसे देशों में तो अरेंज्ड मैरिज के बारे में लोगों की जानकारी टीवी या फिल्मों को देखकर ही आती है। लेकिन इस शादी को लेकर असलियत कुछ और ही है।
दुनिया के कई हिस्सों में अरेंज्ड मैरिज आज भी नॉर्मल है। इतना ही नहीं, आंकड़ों के हिसाब से अरेंज्ड मैरिज लव मैरिज की तुलना में ज्यादा सक्सेजफुल होती है। इन रिश्तों में परिवार की समझ, सोच-समझकर किया गया चुनाव और सामाजिक सामंजस्य अहम भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि कई अरेंज्ड मैरिज दशकों तक मजबूत बनी रहती हैं और पश्चिमी देशों में बने कई मिथकों को गलत साबित करती हैं।
आंकड़े बताते हैं कि कई देशों में अरेंज्ड मैरिज का तलाक दर (Divorce Rate) लव मैरिज की तुलना में काफी कम है। उदाहरण के तौर पर भारत में अरेंज्ड मैरिज में तलाक का प्रतिशत 1% से भी कम बताया जाता है, जबकि अमेरिका में लव मैरिज में यह लगभग 40-50% तक पहुंच जाता है। इसका एक कारण यह भी है कि अरेंज्ड मैरिज केवल शुरुआती अट्रैक्शन और इमोशन पर बेस्ड नहीं है। यह परिवार और समाज के ढांचे को फोकस में रखते हुए रिश्ते तय किए जाते हैं। जिसकी वजह से दो लोगों के साथ फैमिली का जुड़ाव भी बना रहता है।
दुनिया की लगभग आधी शादियां किसी न किसी रूप में अरेंज्ड होती हैं। दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका के कुछ हिस्सों और विदेशों में बसे एशियाई समुदायों में यह आज भी आम है। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देशों में आज भी अरेंज्ड मैरिज प्रमुख रूप से होती हैं।
यह कहना गलत होगा कि अरेंज्ड मैरिज में प्यार नहीं होता। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां प्यार अक्सर शादी के बाद धीरे-धीरे डेवलप होती है। ऐसे रिश्ते अक्सर बातचीत, साथ बिताए समय और साझा जिम्मेदारियों के जरिए मजबूत होते हैं। कई अध्ययन बताते हैं कि अरेंज्ड मैरिज में समय के साथ भावनात्मक जुड़ाव और समझ गहरी हो जाती है। जहां लव मैरिज में भावनाएं पहले आती हैं और बाद में समझ बनती है, वहीं अरेंज्ड मैरिज में अक्सर समझ पहले और प्यार बाद में विकसित होता है।
कुछ लोग शादी को बहुत “प्रैक्टिकल” तरीके से देखने की आलोचना करते हैं, लेकिन इतिहास में हजारों साल तक शादियां इसी आधार पर होती रही हैं। साझा लक्ष्य, जीवनशैली की समानता और आर्थिक स्थिरता जैसे पहलू शादी को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
और पढ़ें: जिगरी दोस्त और गर्लफ्रेंड ने मिलकर किया बड़ा कांड, सच जानकर हिल गया Gen Z बॉय
हर अरेंज्ड मैरिज एक जैसी नहीं होती। कहीं परिवार की भूमिका ज्यादा होती है, तो कहीं केवल सुझाव देने तक सीमित रहती है। आधुनिक दौर में कई अरेंज्ड मैरिज पारंपरिक ढांचे और व्यक्तिगत पसंद का मिश्रण बन चुकी हैं। इसमें परिवार का मार्गदर्शन भी होता है और व्यक्तिगत स्वतंत्रता भी। चाहे रिश्ता किसी डेटिंग ऐप से शुरू हुआ हो या परिवार की मुलाकात से अगर उसमें सम्मान, समझ और साझा भविष्य बनाने की इच्छा हो, तो वही रिश्ता सबसे ज्यादा टिकाऊ बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: Shocking Husband-Wife Story: 36Kg वजन घटते ही बदल गया पति का व्यवहार, अब तलाक लेना चाहती है पत्नी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.