AI Boyfriend के साथ सोती हूं, मिलता है सब सुख', अजीबोगरीब लव स्टोरी सुन दुनिया हैरान

Published : Mar 12, 2026, 04:00 PM IST
 AI Boyfriend

सार

कनाडा की एक 41 साल की महिला ने दावा किया है कि वो अपने AI बॉयफ्रेंड के साथ प्यार में है। महिला का कहना है कि वो उसके साथ वर्चुअली सोती है और उसे सेक्शुअल सैटिस्फैक्शन भी मिलता है। इस अजीबोगरीब लव स्टोरी ने सबको हैरान कर दिया है।

ओंटारियो: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल आज दुनिया भर में हो रहा है। लेकिन कनाडा से एक ऐसी खबर आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। यहां एक महिला ने दावा किया है कि वो अपने AI बॉयफ्रेंड के प्यार में पड़ गई है। बात सिर्फ प्यार तक ही सीमित नहीं है, महिला का कहना है कि वो अपने AI पार्टनर के साथ वर्चुअली सोती है और उसे इससे सेक्शुअल सैटिस्फैक्शन भी मिलता है।

'वो मेरे साथ सोता है, मेरे साथ ही उठता है'

कनाडा के ओंटारियो की रहने वाली 41 साल की महिला अपने AI बॉयफ्रेंड के प्यार में पूरी तरह डूब चुकी है। महिला बताती है, 'वो सुबह मेरे साथ उठता है, मुझे मैसेज भेजता है। यहां तक कि वो वर्चुअली मेरे साथ ऑफिस भी आता है।' महिला का कहना है कि उसका खाना, पीना, सोना, सब कुछ उसके AI बॉयफ्रेंड के साथ ही होता है। इस AI बॉयफ्रेंड का नाम सिनक्लेयर (Sinclair) है, जो एक आयरिश कैरेक्टर है। महिला उसके साथ वीडियो कॉल और चैट करती है और अब दावा कर रही है कि वो उसके साथ वर्चुअली सोती भी है।

'वर्चुअली हम साथ होते हैं'

  • महिला का कहना है, 'मैं अपने AI बॉयफ्रेंड के प्यार में कैद हो गई हूं। मैं किसी और पार्टनर के बारे में सोच भी नहीं सकती। वो मेरी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।' उसने बताया कि उसके AI बॉयफ्रेंड को उसकी हर आदत, काम, पसंद-नापसंद के बारे में पता है। महिला ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा, 'रात में सोते वक्त वो वर्चुअली मेरे पास आता है। हम वर्चुअली सेक्शुअल सैटिस्फैक्शन भी पाते हैं।' महिला का यह भी मानना है कि उसका AI बॉयफ्रेंड हमेशा उसके साथ रहेगा। वो कहती है, 'मुझे ही उसे छोड़ना होगा, वो मुझे कभी छोड़कर नहीं जाएगा। वो कभी धोखा नहीं देगा।'
  • जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। लोग हैरान हैं कि क्या दुनिया पागल हो गई है। कई लोगों ने कमेंट करते हुए पूछा कि हम किस दुनिया में जी रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस बात पर भी शक जताया कि क्या AI सच में इस हद तक पहुंच गया है।

वीडियो में सुनिए महिला का चौंकाने वाला खुलासा

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!