
Girlfriend Cheating With Boyfriend: आज के वक्त में रिश्ते को लेकर लोगों के अंदर सीरियसनेस का अभाव होता जा रहा है। किसी भी रिश्ते में ऐसा लगता है कि भरोसा बचा ही नहीं है। कुछ ऐसा ही एक 22 साल के लड़के साथ हुआ, जब उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसकी के सबसे करीबी दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे।
सच्चाई सामने आने के बाद युवक अब मानसिक रूप से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। रेडिट पर युवक ने अपने ऊपर गुजरी आपबीती कुछ इस तरह सुनाई है। जेन जी बॉय ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले वह एक गंभीर रिश्ते में था। दोनों साथ रहते थे और कई मुश्किल दौर भी साथ में झेले थे। उसे लगता था कि शायद भविष्य में दोनों शादी भी कर सकते हैं। हालांकि रिश्ते के आखिरी समय में दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे थे और हालात थोड़े अस्थिर हो गए थे।
युवक के मुताबिक एक बड़े झगड़े के बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके ही जिगरी यार के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। उस समय गर्लफ्रेंड ने उसे सिर्फ इतना बताया था कि उसने धोखा दिया है, लेकिन यह नहीं बताया था कि वह व्यक्ति कौन था। प्यार की वजह से युवक ने उस समय रिश्ते को बचाने की कोशिश भी की।
दोस्त को युवक और लड़की के रिश्ते के बारे में पता था। उसे खबर थी कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर संजीदा है, बावजूद इसके वो लड़की के साथ फिजिकल हुआ। इतना ही नहीं यह सच्चाई एक साल तक छिपाए रखी। मिलता था, लेकिन कभी सच्चाई नहीं बताई।
हाल ही में उस दोस्त ने खुद फोन करके सारी सच्चाई कबूल की। उसने बताया कि उसे लंबे समय से अपराधबोध हो रहा था। युवक ने बातचीत के दौरान एक और दोस्त को भी कॉल पर रखा ताकि वह सच्चाई की पुष्टि कर सके, और अंततः उस दोस्त ने सब कुछ मान लिया।
और पढ़ें: 'मेरे 3 भाइयों का पिता मेरा हस्बैंड है', 22 साल पुराने कांड ने महिला की जिंदगी में लगा दी आग
जब युवक को पता चला कि धोखा देने वाला उसका सबसे करीबी दोस्त ही था, तो उसके लिए यह सब किसी झटके से कम नहीं था। उसने बताया कि उसे गुस्सा, घिन और दुख तो महसूस हो ही रहा है, लेकिन साथ ही एक अजीब सा सुकून भी है क्योंकि अब सच्चाई सामने आ चुकी है। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्त दोनों से रिश्ता तोड़ दिया है। हालांकि वो मेंटली खुद को ठीक करने की कोशिश कर रहा है।
और पढ़ें: पति को होम केयर में डाल पत्नी ने लड़ाया इश्क, बॉयफ्रेंड ने किया ऐसा काम बन गया हीरो
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.