15 साल की शादी के बाद पति हुआ अपाहिज, पत्नी की जिंदगी में आया नया प्यार

Published : Mar 11, 2026, 08:01 PM IST
real life love story after marriage

सार

Husband Brain Injury Love Story: अमेरिका की अमांडा रॉबिन्सन की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है। पति के भीषण एक्सीडेंट के बाद वह सालों तक उनकी देखभाल करती रहीं। अब उन्हें नया प्यार मिला है और उनका बॉयफ्रेंड भी अपाहिज पति की देखभाल में मदद करता है।

कई बार इंसान की जिंदगी में सिचुएशन ऐसे आ जाते हैं, जिससे निकलना बहुत जरूरी होता है। लेकिन इसके लिए कई बार उसे आलोचनाओं को भी सहना पड़ता है, जैसा की अमेरिका की रहने वाली अमांडा रॉबिन्स के साथ हो रहा है। पति की देखभाल करते-करते उसका दिल किसी और के लिए जब धड़का तो पहले फैमिली से लड़ना पड़ा और फिर बाद में सोशल मीडिया पर लोगों को जवाब देना पड़ा। आइए सुनाते हैं, 39 साल की महिला की कहानी।

अमांडा (Amanda Robinson) और मैट रॉबिन्स (Matt Robinson) की शादी को 15 साल हो चुके थे, दोनों खुशहाल लाइफ जी रहे थे। दो बेटे के वो पैरेंट्स भी हैं। लेकिन फरवरी 2021 में एक भीषण सड़क हादसे ने इस परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल दी। मैट के ट्रक को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

4 साल तक पति की सेवा की

द मिरर को अमांडा ने बताया कि इस हादसे में मैट को गंभीर ब्रेन इंजरी हुई, जिसने उनकी याददाश्त, देखने की क्षमता, व्यवहार और व्यक्तित्व को प्रभावित कर दिया। हालांकि मैट की जान बच गई। 4 साल तक उसने पति की पूरी तरह देखभाल की। वह रोज उन्हें खाना खिलाती थीं, नहलाती थीं और कपड़े पहनाती थीं। लेकिन लंबे समय तक अकेले देखभाल करने की वजह से वो सामान्य जीवन नहीं जी पा रही थी, इसलिए उसने मुश्किल फैसला लेते हुए पति को पास के केयर होम में शिफ्ट कर दिया।

इसी दौरान जिंदगी में आया नया प्यार

अमांडा को कभी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें दोबारा प्यार मिलेगा। लेकिन इसी दौरान उनकी मुलाकात 38 साल के कंट्री सिंगर जोश (Josh) से हुई। अमांडा ने उन्हें पहली बार अपने इलाके के एक बार में गाते हुए देखा। बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच करीबियां बढ़ने लगीं। अमांडा ने जोश से कुछ नहीं छुपाया और पति के हालात के बारे में बताया। जोश ने भी अमांडा की परेशानी जानी और उसने उसका साथ देने का फैसला किया।

बॉयफ्रेंड भी करता है पति की देखभाल

कुछ समय बाद अमांडा ने अपने बॉयफ्रेंड को पति से मिलवाया। इसके बाद जोश भी मैट की देखभाल में उनकी मदद करने लगे। हालांकि जोश को अमांडा के घर में जगह बनाने में थोड़ा वक्त लगा। उनके दोनों बेटों को मनाना पड़ा, लेकिन अब वो जोश को फैमिली मानते हैं।

और पढ़ें: 3 साल की बेटी के लिए ऑटो में बनाई स्पेशल सीट, पति ने छोड़ा तो खुद बनीं 'ड्राइवर' मां

अगर मैट ठीक हो जाएगा तो मैं खुशी-खुशी पीछे हट जाउंगा

अमांडा का कहना है कि कई लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हैं और कहते हैं कि वह अपने शादी के वचन तोड़ रही हैं। लेकिन अमांडा का कहना है कि अब उनका वैवाहिक जीवन पहले जैसा नहीं रहा। उनके अनुसार, उन्होंने अपने पति की पूरी जिम्मेदारी निभाई है और अब उन्हें भी खुश रहने का अधिकार है। वहीं जोश का कहनाहै कि वो मैटकी जगह लेने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि सिर्फ इस परिवार का सहारा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी चमत्कार से मैट पूरी तरह ठीक हो जाएं, तो वह खुशी-खुशी पीछे हट जाएंगे।

और पढ़ें: 'मेरे 3 भाइयों का पिता मेरा हस्बैंड है', 22 साल पुराने कांड ने महिला की जिंदगी में लगा दी आग

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!