बच्चों को मेंटली स्ट्रांग बनाना है, तो रिसर्च के अनुसार ये 5 चीजें भूलकर भी न करें

Published : Aug 11, 2025, 07:31 PM IST
parenting tips

सार

Parents who Raise Mentally Strong Kids do This 5 Thing: बच्चों को मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाना है, तो माता-पिता बूलकर भी न करें ये 5 काम। अगर आप ये 5 चीजें अवॉइड करते हैं, तो आपका बच्चा मानसिक रूप से मजबूत बनेगा। 

Parenting Guide For Mentally Strong Kids: हर पेरेंट चाहता है कि उसका बच्चा मानसिक रूप से मजबूत, आत्मनिर्भर और कॉन्फिडेंस बने। लेकिन अनजाने में हम कुछ ऐसे काम कर देते हैं जो बच्चों के इमोशनल और मेंटल डेवलपमेंट को धीमा कर देते हैं। सही पेरेंटिंग सिर्फ प्यार और सुरक्षा देना नहीं है, बल्कि बच्चों को चुनौतियों से निपटना, अपनी भावनाओं को समझना और खुद फैसले लेना सिखाना भी है।

बच्चों को बनाना है मेंटली स्ट्रांग तो पेरेंट्स न करें ये गलतियां ( 5 Parenting Don'ts For Mentally Strong Kids)

हर स्ट्रगल से बच्चों को मत बचाइए

अगर आप हर बार अपने बच्चे को मुश्किल से निकाल देंगे, तो वे चुनौतियों का सामना करना नहीं सीखेंगे। छोटी-छोटी परेशानियां जैसे होमवर्क में दिक्कत, दोस्त के साथ तकरार या खेल में हार, ये सब उन्हें प्रॉब्लम सॉल्विंग और रेजिलिएंस सिखाती हैं।

उनकी हर फीलिंग्स को खुद फिक्स न करें

बच्चे जब उदास, गुस्से में या डरे हुए होते हैं, तो तुरंत उन्हें “रोओ मत” या “सब ठीक है” कहना उनकी इमोशनल अंडरस्टैंडिंग को रोक देता है। इसके बजाय उन्हें कहें- “मुझे पता है ये समय कठिन है, लेकिन मैं तुम्हारे साथ हूं।” इससे वे अपनी भावनाओं को महसूस करना और संभालना सीखते हैं।

इसे भी पढ़ें: डैड को देख बेटा सीखता है ये 5 चीजें, पिता जरूर जानें ये बातें

सिर्फ “स्मार्ट” कहकर तारीफ मत करें

बार-बार “तुम बहुत होशियार हो, तुम स्मार्ट हो, तुम समझदार हो” कहने से बच्चे रिस्क लेने से डर सकते हैं, क्योंकि वे अपनी इमेज बनाए रखना चाहते हैं। इसके बजाय कहें- “तुमने इस पर मेहनत की, इसलिए अच्छा किया।” इससे उनका ध्यान मेहनत और सीखने पर रहेगा, न कि सिर्फ रिजल्ट पर।

बच्चों को माइक्रो-मैनेज न करें

अगर आप उनके कपड़े चुनते हैं, हर झगड़े में तुरंत कूद जाते हैं या हर कदम पर गाइड करते हैं, तो बच्चे अपनी पसंद और समस्या हल करना नहीं सीख पाते। उन्हें फैसले लेने और गलतियां करने का स्पेस दें।

खुद पर काम करना शुरू करें

बच्चे वही सीखते हैं जो वे आपको करते देखते हैं। अगर आप अपने स्ट्रेस, ट्रामा और परेशानियों को संभालना सीखते हैं, तो बच्चे भी हेल्दी कोपिंग स्किल्स अपनाएंगे। आपकी हीलिंग उनकी मेंटल हेल्थ पर सीधा असर डालती है।

इसे भी पढ़ें: 7 टीवी शो जिनके लिए पैरेंट्स बच्चों को कहें नो, ब्रेन डेवलपमेंट से लेकर इन चीजों पर पड़ता है बुरा असर

रिसर्च क्या कहती है

American Psychological Association के अनुसार, बच्चों की तारीफ “स्मार्ट” कहकर करने से वे असफलता से डरने लगते हैं और नई चुनौतियों को अपनाने से बचते हैं। इसके बजाय, मेहनत और प्रयास की तारीफ करना उन्हें रिस्क लेने और सीखने के लिए प्रेरित करता है।

University of California, Berkeley की रिसर्च कहती है कि ओवर प्रोटेक्टिव पेरेंटिंग बच्चों को असफलता से निपटना, समस्याओं को हल करना और कॉपिंग स्किल्स (मुश्किल में संभलना) सीखने से रोकती है।

 

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!