रिलेशनशिप डेस्क : इन दिनों परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी की चर्चा जोरों पर है। लेकिन सिर्फ परिणीति ही नहीं बल्कि कई ऐसी एक्ट्रेस है जिनका दिल अभिनेता नहीं बल्कि नेताओं पर आया...
स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को ही सपा से जुड़े नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद के साथ शादी की है।
26
आयशा टाकिया
सलमान खान की एक्ट्रेस रह चुकी आयशा टाकिया ने भी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के युवा सेल के अध्यक्ष रह चुके फरहान आजमी के साथ 2009 में शादी की थी।
36
नवनीत कौर राणा
साउथ एक्ट्रेस नवनीत कौर राणा ने भी साल 2011 में रवि राणा नाम के राजनेता से शादी की थी। उनके पति फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा में बडनेरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
46
राधिका कुमारस्वामी
साउथ की फेमस आर्टिस्ट राधिका कुमारस्वामी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के साथ साल 2006 में शादी की थी।
56
अमृता फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी एक एक्ट्रेस और सिंगर रह चुकी हैं। उन्होंने भी अभिनेता नहीं बल्कि राजनेता देवेंद्र फडणवीस के साथ साल 2005 में शादी की।
66
परिणीति चोपड़ा
अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम भी जुड़ने जा रहा है, क्योंकि उनका नाम पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है और अब तो उनकी शादी की चर्चा भी जोरों पर है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.