पति-पत्नी के बीच हो जाए विवाद तो प्रेमानंद महाराज के 4 टिप्स आएंगे काम

Published : Feb 09, 2025, 10:40 AM IST
 tips to manage Dispute between husband and wife

सार

प्रेमानंद महाराज ने पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के सरल उपाय बताएं हैं जिसे कोई भी अपना सकता है।

 Dispute between husband and wife: पति और पत्नी का मधुर संंबंध समाज को अच्छा संदेश देता है। साथ ही जीवन को सरल भी कर देता है। आजकल के माहौल में पति-पत्नी के बीच लड़ाई मानों आम बात हो गई है। रिश्तों को सुलझाने के लिए अक्सर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज टिप्स देते नजर आते हैं। एक भक्त ने जब पति और पत्नी के रिश्तों में विवाद होने पर सुलझाने का उपाय पूछा तो महाराज ने निम्नलिखित उपाय बताए। 

लड़ाई से नहीं जाता है अच्छा संदेश: प्रेमानंद महाराज

अगर पती और पत्नी रोजाना लड़ाई या विवाद करते हैं तो इससे अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है। प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि अगर आपके पड़ोसियों से लेकर रिश्तेदारों को इस बारे में पता चलता है तो आपकी छवि बिगड़ सकती है। वाद-विवाद की शुरुआत अक्सर छोटी बातों से शुरु होती है। अगर उन बातों को खत्म कर दिया जाए तो विवाद की संभावना खत्म हो जाती है। प्रेमानंद महाराज जी का कहना है कि पती-पत्नी का आपसी बैर समाज में अच्छा संदेश नहीं देता है।

लड़ाई में एक मौन धारण जरूरी:प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज जी पती पत्नी के लड़ाई को शांत करने का आसान उपाय बताते हैं। उनका कहना है कि अगर पति-पत्नी में से कोई एक व्यक्ति बहस के दौरान शांत हो जाए, तो बात वहीं पर खत्म हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो बिना वजह के बात बढ़ती है और संबंधों में गांठ पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Valentine Day + गोवा का परफेक्ट कॉम्बो ! पार्टनर को घुमाएं 5 Offbeat Destination

रिश्ते में थोड़ा सहना नहीं है बुरा: प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज जी मानते हैं कि जैसे किसी भी रोग होने पर शरीर को थोड़ा कष्ट सहना पड़ता है, ठीक उसी प्रकार से रिश्तों में भी होता है। आपको रिश्ते की लाज बचाने के लिए थोड़ा सहन कर लेना चाहिए। ये तरीका भी रिश्ता को बचाने का काम करेगा।

कर्म से होता है पति-पत्नी का संयोग

प्रेमानंद महाराज के अनुसार पति-पत्नी का संयोग कर्मों से होता है। अगर दोनों मिलकर रहेंगे तो जीवन सरल हो जाएगा। जरा सा वाद-विवाद हो तो मिलकर सुलझाना ही समझदारी है। अगर पत्नी न समझे तो उसे प्यार से समझाना चाहिए।

और पढ़ें: शादी के बाद पहले वैलेंटाइन को बनाएं यादगार, जान लें प्यार के 7 दिन क्या करें

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!