
रिलेशनशिप डेस्क: फैंस के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री भले ही लंबे समय तक बॉलीवुड फिल्मों ने दिखीं हो, लेकिन उनकी लव स्टोरी हमेशा चर्चा में रहती है। 1990 में हिमालय दसानी से शादी करने वाली भाग्श्री की शादी को 35 साल हो चुके हैं। भाग्यश्री और हिमालय दसानी के बीच आज भी लव चार्म बरकरार है। एक्ट्रेस एक पॉडकॉस्ट इंटरव्यू के दौरान अपने रोमांस के बारे में जिक्र करती दिखती हैं। जानते हैं न्यू कपल कैसे भाग्यश्री से मैरिज लाइफ में रोमांस बनाए रखने के लिए टिप्स ले सकते हैं।
भाग्यश्री और उनके पति का रोमांस आधी रात को किचन में भी शुरू हो जाता है। भाग्यश्री बताती हैं कि जब भी देर रात कभी घर में आते हैं तो मैं किचन में सैंडविच बनाती हूं और हस्बैंड मुझे खिलाते हैं। भाग्यश्री मानती हैं कि उनके पति फीलिंग एक्सप्रेस करने स पहले नहीं देखते कि बाकी लोग क्या सोचेंगे। साथ ही ये बात भी जोड़ती हैं हैं कि रोमांस बहुत जरूरी है। इससे रिश्तों में जिंदादिली बनी रहती है।
भाग्यश्री बताती हैं कि भले ही हमारी शादी को 35 साल हो गए हैं लेकिन हम लोग हर महीने डेट नाइट पर जरूर जाते हैं। यह बिल्कुल जरूरी नहीं है की डेट नाइट हमारी 5 स्टार पर हो। खास बात यह होती है कि भाग्यश्री और हिमालय डेस्टिनेशन में अलग-अलग पहुंचते हैं। भाग्यश्री ने कौन सा ड्रेस पहना है, ये डेस्टीनेशन पर पहुंचने पर ही पति को पता चल पाता है।
परफेक्ट शादी जैसा नहीं होता कुछ, जानें क्यों शाहिद कपूर ने कही ऐसी बात
भाग्यश्री मानती हैं कि रिश्ते में रोमांस बनाए रखना बहुत जरूरी है। आपकी शादी को चाहे जितने भी साल हो जाएं, अगर आप अपने रिलेशनशिप पर काम करते हैं तो यकीनन रिश्तों में प्यार बना रहेगा। उम्मीद करते हैं कि आपको भी भाग्यश्री के रोमांस टिप्स से काफी कुछ सीखने को मिला होगा।
और पढ़े: हसबैंड को लगातार कंपलेन करते रहने से क्या होता है?
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.