
Looteri Dulhan Anuradha: 2 लाख रुपए देकर उसने अनुराधा को अपना जीवनसाथी बनाया था। उसे लगा था कि उसके कुंवारेपन का अंत हो गया है। शादी के बाद सुहागरात भी उसने अपने हमसफर के साथ मनाई। लेकिन अभी उसके गृहस्थी के अरमान खिल ही रहे थे, तभी अनुराधा ने कांड कर दिया। उसने 3 मई की रात 2 बजे घर को एक झटके में खाली कर दिया और गायब हो गई। कहानी राजस्थान के सवाई माधोपुर से जुड़ी है।
आईएचएस कॉलोनी में रहने वाले युवक विष्णु शर्मा ने 20 अप्रैल 2025 को शीतला माता मंदिर में अनुराधा से रीति-रिवाजों के साथ शादी की। अनुराधा मध्य प्रदेश की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि यह शादी दलाल पप्पू मीना के जरिए हुई। वर पक्ष ने इस शादी के लिए उसे 2 लाख रुपए दिए थे। शादी के लिए तमाम कानूनी कार्रवाइयाँ भी पूरी की गई थीं। वकील के जरिए विवाह सहमति पत्र भी बनवाए गए थे।
विष्णु को जरा भी शक नहीं हुआ कि जिसे वो दुल्हन बनाकर लाया है, उसका असली चेहरा कुछ और है। शादी के बाद दोनों ने सुहागरात भी मनाई। इसके बाद अनुराधा एक कुशल बहू की तरह घर में रह रही थी। सबके साथ सामान्य व्यवहार कर रही थी। लेकिन 3 मई की रात उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और सारी फैमिली को खिला दिया। रात के 2 बजे के करीब जब विष्णु समेत पूरी फैमिली बेहोश हो गई, तब उसने अपना असली रंग दिखाया। उसने घर में रखे 30 हजार रुपए, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र समेत कई जेवरात और मोबाइल लेकर गायब हो गई। बताया जा रहा है कि उसने डेढ़ लाख से ज्यादा की संपत्ति उस घर से उड़ाई।
इसके बाद विष्णु शर्मा ने लुटेरी दुल्हन अनुराधा यादव, पप्पू मीना समेत कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। एक बेचारा ठेला चलाकर जीने वाला विष्णु शर्मा जब शादी के लिए लड़की नहीं ढूंढ पा रहा था, तो उसने जीवन भर की जमा पूंजी लगाकर अनुराधा से शादी की। लेकिन घर बसने से पहले ही उजड़ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.