अनकहे राज: वो बातें जो अपनी पत्नियों से छुपाते हैं पुरुष

पुरुष अक्सर अपनी भावनाओं और परेशानियों को छुपाते हैं, चाहे वो उनके आंसू हों, तनाव हो या सोशल मीडिया की आदतें। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे की कमजोर दिखने का डर या फिर पार्टनर को चिंता से बचाना।

Asianetnews Hindi Stories | Published : Sep 4, 2024 6:07 AM IST

16

मेरे पति मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मुझे सब कुछ बता देते हैं। ऐसा सोचकर कई महिलाएं खुश होती हैं। लेकिन बॉयफ्रेंड से लेकर पति तक.. हर पुरुष अपनी पत्नी से कुछ न कुछ बातें जरूर छुपाता है। जी हां, हर पुरुष के कुछ ऐसे सीक्रेट्स होते हैं जो वो अपनी पार्टनर को भी नहीं बताता।

इसलिए चाहे पत्नी से कितना भी प्यार क्यों न हो.. कुछ बातें वो हमेशा छुपाता ही है। दरअसल, पुरुषों को डर होता है कि अगर उन्होंने अपनी ये बातें बता दी तो उनकी पत्नियां उन्हें कमजोर समझेंगी। इसलिए वो कुछ बातें हमेशा छुपा कर रखते हैं। आइए जानते हैं आखिर वो कौन सी बातें हैं जो पुरुष अपनी पत्नियों से छुपाते हैं।

26

अपने आंसू.. 

महिलाएं जब भी दुखी होती हैं या तकलीफ में होती हैं तो सबके सामने रोती हैं। अपनी तकलीफ सबको बताती हैं। ये तो सब जानते हैं। लेकिन पुरुष ऐसे बिल्कुल नहीं होते। अगर आप कभी दर्द बर्दाश्त न कर पाएं और रो पड़ें तो वो आप पर ताने भी कसते हैं कि क्या लड़कियों की तरह रोते हो।

इसलिए पुरुष कभी रोते नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें तकलीफ नहीं होती। उन्हें आंसू नहीं आते। उन्हें दर्द नहीं होता। लेकिन पुरुषों को भी तकलीफ होती है। दर्द होता है। लेकिन वो किसी को नहीं बताते। कई बार तो अकेले में चुप-चुप कर रोते हैं।

लेकिन उन्हें लगता है कि अगर वो रोएंगे तो दुनिया के सामने कमजोर साबित होंगे। इसलिए वो कितने भी दुखी क्यों न हों, रोते नहीं हैं। बहादुर बनते हैं। हर पुरुष अपनी पत्नी को अपने आंसू दिखाने से बचता है। लेकिन जब कोई नहीं देख रहा होता है तो चोरी-छुपे रो लेते हैं।

36

तनाव में रहते हैं..

पुरुषों के जीवन में तनाव होना आम बात है। परिवार का खर्च चलाना, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई.. इन सब बातों को लेकर वो कई बार तनाव में आ जाते हैं। लेकिन इस बात को वो घर में किसी से शेयर नहीं करते। कई बार तो पुरुष अपनी परेशानियां अपने परिवार या अपनी पार्टनर से भी शेयर नहीं करते।

लेकिन ऐसी स्थिति में पुरुषों को अकेला छोड़ने के बजाय उनके तनाव के बारे में जानने की कोशिश करें और उसे कम करने की कोशिश करें तो उन्हें काफी सुकून मिलेगा।

46

ट्रेंड फॉलो करने की चाहत..

हर किसी को ट्रेंड फॉलो करने का मन करता है। यानी अच्छे-अच्छे कपड़े, जूते पहनने की चाहत हर पुरुष को होती है। लेकिन ज्यातर पुरुष दूसरों को ट्रेंड फॉलो करते हुए देखकर ही संतुष्ट हो जाते हैं।

घर की जिम्मेदारियां ज्यादा होने की वजह से कई लोग ट्रेंड से दूर हो जाते हैं। इस बात को भी वो अपनी पार्टनर को नहीं बताते।

56

आपका सोशल मीडिया चेक करते हैं..

लड़कियां अक्सर अपने बॉयफ्रेंड या पति का सोशल मीडिया जरूर चेक करती हैं। ये तो सब जानते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पुरुष भी अपनी पार्टनर का सोशल मीडिया चेक करते हैं। ऐसा करने के पीछे उनके कई कारण होते हैं।

 सोशल मीडिया पर आपको कौन फॉलो करता है या आप किसे फॉलो करते हैं, वो किस तरह के मैसेज शेयर करते हैं। आपकी पोस्ट को कौन ज्यादा लाइक करता है। ये सब बातें पुरुष नोटिस करते रहते हैं।

ऐसा करना भले ही कुछ लोगों को गलत लग सकता है लेकिन ..कई बार तो वो आपको किसी अनजान शख्स से बचाने के लिए भी ऐसा करते हैं। लेकिन इस बात को भी पुरुष अपनी पार्टनर को कभी नहीं बताते।

66

खूबसूरत लड़कियों को देखना..

लड़कियां अक्सर सोचती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड या पति उनके अलावा किसी और लड़की को देखता तक नहीं होगा। लेकिन ये सच नहीं है। लड़के खूबसूरत लड़की देखते हैं। ये कड़वा सच है।

लेकिन किसी और को देखने का मतलब ये नहीं कि वो आपको धोखा दे रहे हैं। हां, अगर वो आपको छोड़कर किसी और लड़की के साथ चैट करें, बात करें तो आपको शक करने का पूरा हक है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos