धूमधाम से पहनाई वरमाला, फिर भरी दुल्हन की मांग, चंद मिनट में जानें क्या हुआ कि दूल्हे की चली गई जान

Published : May 05, 2023, 01:28 PM ISTUpdated : May 05, 2023, 04:39 PM IST
bride and groom

सार

हजारों सपने बुनते हुए दोनों ने सात फेरे लिए। लेकिन दुल्हन को नहीं पता था कि मांग भरने के चंद मिनट बाद ही वो विधवा हो जाएगी। दर्द से भरी कहानी बिहार के भागलपुर की है।

रिलेशनशिप डेस्क. इस घटना को पढ़ते हुए हर किसी की जुबान से यहीं निकलेगा कि ऐसी किस्मत भगवान किसी को ना दें। एक दुल्हन जो हजारों सपने लेकर मंडप में आई..एक दूल्हा जो नए जीवन की शुरुआत के लिए ना जाने कितने योजना बनाते हुए बारात लेकर आया। लेकिन दोनों के अरमान पर ग्रहण लग गया। दुल्हन ने वरमाला भी पहनाई, दूल्हे ने मांग भी भरी, लेकिन दोनों का मिलन नहीं हो पाया। शादी के चंद मिनट बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। दुल्हन की डोली नहीं बल्कि दूल्हे की अर्थी निकली। 

धूमधाम से हुई शादी

दर्दनाक मामला भागलपुर के मिरजानहट का है। जहां पर शादी के तुरंत बाद दूल्हे की मौत होने से कोहराम मच गया। 30 साल का दूल्हा विनीत प्रकाश दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसकी शादी झारखंड के चाईबासा के रहने वाले जन्मजय झा की बेटी आयुषी कुमारी से ठीक हुई थी।गुरुवार रात धूमधाम के साथ मोजाहिदपुर स्थित शीतला स्थान चौक स्थित एक विवाह भवन में दोनों का विवाह हुआ। दोनों की जोड़ी देखकर सब यही कह रहे थे कि क्या हसीं जोड़ी बनाई है। धूमधाम से दोनों की शादी हुई। लेकिन खुशियों पर चंद मिनट बाद ही ग्रहण लग गया।

दूल्हे की अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत

शादी के बाद दूल्हा विनीत और दुल्हन आयुषी एक साथ रूप में बैठे हुए थे। अचानक दूल्हे की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एक दुल्हन जो अभी उसकी पत्नी बनी थी वो विधवा हो गई। चारों तरफ इस खबर से कोहराम मच गया। 

पुलिस के पास पहुंचा मामला

वहीं, दुल्हन पक्ष थाने पहुंची और आशंका जताया कि विनीत को कोई बीमारी थी जिसे छुपाकर लड़के वालों ने रखा। वहीं, लड़के वालों का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ्य था और वो दिल्ली में काम करता था। इतना ही नहीं उन्होंने लड़की पक्ष पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस शुरुआती जांच में मौत को संदेहास्पद मानते हुए पुलिस ने मृत दूल्हे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

और पढ़ें:

गर्मी में 7 फूड्स से बना लेनी चाहिए दूरी,नहीं तो लगाने पड़ सकते हैं हॉस्पिटल के चक्कर

Chandra Grahan 2023: जानें क्यों ग्रहण के समय शारीरिक संबंध बनाने की होती है मनाही

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jaya Kishori Relationship Tips: कैसे चलता है रिश्ता? जया किशोरी ने बताया परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए सबसे जरूरी चीज
रिश्ता सिर्फ नाम का रह गया है? एक्सपर्ट के बताए ये 6 संकेत खोल सकते हैं आंखें