
रिलेशनशिप डेस्क. उसे नहीं पता था कि पड़ोस में रहने वाले युवक पर भरोसा करना उसके लिए महंगा साबित होगा। उधार मांगने पर उसकी अस्मत लूट जाएगी और इस दुनिया को छोड़कर जाना होगा। ग्वालियर (gwalior) के माधौगंज थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला की हत्या की ये कहानी है। रविवार (30 अप्रैल) को सुबह महिला की बिना कपड़ों की लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
नशे में युवक ने कुकर्म को दिया अंजाम
पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुला ली है। दरअसल, महिला की हत्या पड़ोस में रहने वाले 25 साल के ई रिक्शा चालक ने की थी। हत्या से पहले उसने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की मानें तो आरोपी नशा करता है। नशे की हालत में ही उसने यह कुकर्म किया।
पड़ोसी ने कबूला गुनाह
पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें महिला ई रिक्शा पर बैठकर जा रही है। इसके बाद ई रिक्शा चालक विकास प्रजापति को पकड़ा गया और पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि कैसे उसने महिला की हत्या की।
ऐसे महिला के साथ किया रेप
उसने बताया कि शनिवार रात को महिला उसके ई रिक्शा में बैठी। उससे बातचीत की। इसके बाद महिला ने विकास से उधार में रुपए मांगे। जिसके बाद विकास उसे ई रिक्शा में बैठाकर स्वर्णरेखा नाले के किनारे ले गया। वहां उसने महिला को रुपए दिए और फिर मौका पाकर उसके साथ रेप किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो विकास हैवान बन गया। नशे की हालत में उसने महिला के सिर पर पत्थऱ से वार कर दिया। जिसकी वजह से मौके पर उसकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद विकास महिला के जेवर और नगदी लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेवर और दूसरे सामान को बरामद कर लिया है।
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी:सहेली के मंगेतर के साथ वन नाइट स्टैंड ने बदल दी जिंदगी, आने वाले खतरे से कैसे निपटूं? ?
आम खाने पर मोटा होने का है टेंशन, इस ट्रिक्स को अपनाएं और गिल्ट फ्री होकर मैंगो का लें मजा
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.