
रिलेशनशिप डेस्क. अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक महिला की स्टोरी वायरल हो रही है। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन संगीत के लाइव शो के दौरान उन्हें जिस तरह ऑर्गेज्म आया उसकी कहानी सोशल मीडिया पर घूम रही है। शुक्रवार (29 अप्रैल) को वॉल्ट डिज्नी कॉन्सर्ट हॉल में म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था। हॉल पूरी तरह म्यूजिक प्रेमियों से भरी हुई थी।
म्यूजिशियन एक प्यारी सी सॉफ्ट धुन बजा रहे थे इसी दौरान एक महिला की 'चरम सुख वाली'लोगों के कानों में पहुंची और उनकी मदहोशी टूट गई। मैली ग्रांट नाम की महिला जो ऑर्गेज्म पाने वाली लड़की के बगल में बैठी थी उन्होंने रविवार को लॉस एंजिल्स टाइम्स को बताया , 'लड़की की चीख सुनकर हर कोई यह देखने के लिए मुड़ा कि क्या हो रहा था। ऐसा होने के बाद मैंने लड़की को देखा और मुझे लगता है कि उसे ऑर्गेज्म मिला था क्योंकि वो जोर से सांस ले रही थी। वहीं उसका पार्टनर मुस्कुरा रहा था और उसे देख रहा था। वो उसे शर्मिंदा नहीं करने की कोशिश कर रहा था।'ग्रांट ने कहा, 'यह काफी खूबसूरत था।'
संगीतकार ने किया ट्वीट
लड़की के ऑर्गेज्म के क्षण को कैद करने का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है। एक्टर राल्फ फिएन्स के भाई और ब्रिटिश म्यूजिशियन मैग्नस फिएनेस भी उस कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने ट्विट करके लिखा,'दर्शकों में एक महिला ने धुन के एक नोट के दौरान जोर से और पूरे शरीर में चरमोत्कर्ष महसूस किया... बैंड ने विनम्रता से इसे जारी रखा।'
हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना के बारे में संदेह व्यक्त किया। एक शख्स ने लिखा कि महिला को मेडिकल इमरजेंसी थी। जिस पर फिएन्स ने जोर देकर कहा यह बिल्कुल हुआ।
संगीत का था असर
वहीं, म्यूजिक एजेंट लुकास बर्टन ने एलए टाइम्स को बताया कि म्यूजिक बजने के दौरान महिला की तेज कराह एक रोमांटिक प्रफुल्लित थी। उन्होंने कहा कि वो एक तरह की हांफ रही थी लेकिन यह हर किसी ने महसूस किया कि यह किसी की सुंदर अभिव्यक्ति थी जो संगीत से इतना प्रभावित हुआ कि इसका उन पर किसी तरह का प्रभाव पड़ा। बर्टन ने आगे कहा कि यह कोई नहीं जानता कि वास्तव में क्या हुआ। लेकिन आवाज से साफ था कि उन्हें शारीरिक आनंद प्राप्त हुआ था।
और पढ़ें:
भाई और बहन के बीच हुआ प्यार, दो बच्चों का दिया जन्म, अब इस चीज के लिए कर रहे हैं संघर्ष
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.