
Technology effects on memory: रोजमर्रा की जिंदगी से ऑफिस तक में टेक्नोलॉजी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। बिना टेक्नोलॉजी के काम करना अब हर किसी को मुश्किल लग सकता है। चाहे सुबह उठने के लिए अलार्म लगाना हो या फिर कुछ बुक करना हो। हर छोटे-मोटे काम के लिए रिमाइंडर लगाया जाता है। वहीं अगर कुछ समझ नहीं आता तो टेक्नोलॉजी की मदद से सवाल भी पूछ लिए जाते हैं। टेक्नोलॉजी पर इतनी ज्यादा निर्भरता के कारण आखिर दिमाग पर क्या असर पड़ रहा है? हमारा दिमाग बढ़ रहा है या फिर धीरे-धीरे कम हो रहा है? आइए समझते हैं 4 पॉइंट्स में।
समय के साथ याददाश्त धीमी हो जाती है लेकिन टेक्नोलॉजी इसमें मदद करती है। टेक्नोलॉजी की मदद से अब भूलने का डर मानों खत्म हो चुका है। कोई कैब बुक करनी हो या फिर किसी काम के लिए रिमाइंडर लगाना हो। टेक्नोलॉजी पूरी मदद करता है। अगर आपको एक महीने बाद या 1 साल बाद भी कोई काम करना है, तो उसके लिए भी रिमाइंडर लगा सकते हैं। यानी कि बिना भूले आप कोई भी काम कर सकते हैं। इस कारण से आपके मन में भूलने का डर भी खत्म हो जाता है। तकनीकी से रोजाना का काम और दिमाग पर एक्स्ट्रा बोझ काफी हद तक कम हो गया है।
किसी अनजान जगह पर निकलने पर सबसे ज्यादा डर होता है खो जाने का। जीपीएस टेक्नोलॉजी ने इस समस्या को खत्म कर दिया है। अगर आप कहीं पर भी जाएं, तो जीपीएस आपको सही रास्ता बताने में मदद करेगा। इस तरह से किसी भी उम्र के लोगों के लिए टेक्नोलॉजी की मदद से सही रास्ता पहचानना आसान हो गया है। ये भी दिमाग को आराम देने का काम करता है।
और पढ़ें: Lunar Eclipse Effect On Relationship : लाइफ कोच से जानें ग्रहण कैसे रिश्ते पर डालता है असर
एआई टेक्नोलॉजी की मदद से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे बहुत सारे एआई एप हैं, जो चिंता को कम करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं। इसमें व्यायाम के साथ ध्यान लगाना, नींद की गुणवत्ता में सुधार, माइंडफूलनेस एप्स, मेमोरी को बढ़ाने का काम करते हैं। इस तह देखा जाए तो टेक्नोलॉजी की मदद से मेंटल हेल्थ दुरस्त हो रही है।
किसी भी चीज की अति नुकसान पहुंचाती है। ठीक ऐसा ही टेक्नोलॉजी के साथ भी है। अगर जरा जरा सी चीजों को टेक्नोलॉजी के भरोसे छोड़ दिया जाए, तो मैं मेमोरी पावर कमजोर हो सकती है। वहीं हर एक बात का जवाब टेक्नोलॉजी की मदद से मांगा जाता है, तो कन्फ्यूजन और स्ट्रेस भी बढ़ जाता है। सोशल मीडिया में स्क्रोलिंग की मदद से अटेंशन स्पैन घट रहा है, इसलिए ब्रेन स्टिम्युलेटिंग तरीके से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें, तो यह दिमाग को तेज करेगा।
और पढ़ें: प्रेमानंद जी ने बताया-अगर पिता मां के साथ करता है गलत व्यवहार, तो बेटे को क्या करना चाहिए