Dating Story: थाईलैंड में एक लड़की दो जुड़वा भाइयों के साथ डेट कर रही है। तीनों साथ रहते हैं। लड़की की स्टोरी सोशल मीडिया पर छाई है। आइए बताते हैं, वियर्ड रिलेशनशिप की पूरी स्टोरी।
हमारे समाज में एक ही रिश्ते को सही कहा गया है। यानी प्यार एक लड़का और एक लड़की के बीच ही होना चाहिए। इसमें तीसरे की एंट्री गलत मानी गई है। लेकिन पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन फानोम की रहने वाली 24 साल की फाह को जुड़वा भाई से मोहब्बत हो गई है। वो इसे गलत नहीं मानती है। हाल ही में फाह ने अपनी स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर सुर्खियों में छा गईं।
25
फाह एक साल पहले रिश्ते की तलाश में थी। इस दौरान सुआ उनके संपर्क में आए। सुआ ने बताया कि उसने पहले फाह को मैसेज किया, बाद में अपने बड़े भाई से लड़की को मिलवाया। फाह को दोनों भाई पसंद आ गए, जो उम्र में उससे एक साल छोटे हैं। इतना ही नहीं दोनों भाइयों को भी फाह के साथ रिश्ता बनाना अच्छा लगा।
35
इन्हें साथ रहने की अनुमति फैमिली से मिल चुकी है। तीनों एक साथ रहते हैं और टिकटॉक पर अपने रोमाटिंक पल शेयर करते हैं।
45
फाहा बताती है कि वो जुड़वा भाइयों के साथ रिश्ते में खुश हैं। उनका रोमांटिक लाइफ ठीक चल रहा है। वे एक ही बिस्तर पर सोते हैं और बीच में वो होती है। उन्होंने मीडिया से कहा कि यौन जीवन किसी भी रिश्ते का स्वाभाविक हिस्सा है। हम इसे पहले से तय नहीं करते, हम बस अपनी सुविधा के अनुसार आगे बढ़ते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों भाई शर्मीले हैं, लेकिन उन्होंने कभी एक-दूसरे से ईर्ष्या नहीं दिखाई।
55
फाह ने कहा कि जब वो प्रेग्नेंट होगी, तो बायोलॉजिकल पिता की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट करवाएंगी, ताकि जन्म प्रमाण पत्र पर सही नाम दर्ज हो। उसने कहा कि उसका बच्चा दोनों भाई को डैडी कहकर बुलाएगा। उसने कहा कि यह रिश्ता उसका चुना हुआ है। उसे आलोचना से डर नहीं लगता है। थाई मीडिया आउटलेट खाओसोद के अनुसार, फाह बढ़ाई के बाद एक रेस्त्रा में काम करती हैं और 320 डॉलर महीने के कमाती है। वहीं, जुड़वा भाई कृषि मशीनरी सेवाओं में काम करते हैं। वे फाह से इतनी मोहब्बत करते हैं कि अपनी कमाई भी उसे सौंप देते हैं, ताकि मैनेजमेंट अच्छे से हो सके।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.