जानें वो 5 वजहें जिसके कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने पर मजबूर हो जाता है बंदा

रिलेशनशिप डेस्क. इसमें कोई दोराय नहीं कि एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स (Extra Marital Affairs) को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ वजहों से कोई इंसान इसे करने पर मजबूर हो जाता है। आइए जानते हैं उन वजहों को।

Nitu Kumari | Published : Mar 18, 2023 1:20 AM IST

16

शादी एक पवित्र रिश्ता माना जाता है। ऐसे में किसी और के साथ संबंध बनाना गलत माना जाता है। सवाल है कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी होती है या फिर चाहत होती है कि लोग एक रिश्ते से छलांग लगाकर दूसरे रिश्ते में चले जाते हैं। पति या पत्नी होते हुए दूसरे इंसान के साथ रिश्ता बना लेते हैं। इसके पीछे कई वजहें होती हैं। 

26

रोमांटिक अफेयर्स
अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच रोमांस का अभाव होने लगता है। बिस्तर पर दूरियां बनने लगती हैं। एक वक्त ऐसा आता है जब दोनों की बातचीत सिर्फ जरूरतों को लेकर होती है। ऐसे में पति या पत्नी का लगाव किसी और के प्रति हो जाता है। वो सामने वाले के साथ रोमांटिक रिश्ता बना लेते है। इसलिए अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूबसूरत बनाए रखने के लिए  जरूरी है कि रोमांस का कभी ना खत्म होने देना है। 

36

इमोशनल अफेयर्स
गृहस्थी की उलझनों में इंसान इस कदर फंस जाता है कि वो अपने पार्टनर के इमोशन का ख्याल नहीं रख पाता है। ऐसे अफेयर आम तौर पर महिलाओं के साथ देखा गया है। पति अक्सर अपनी पत्नी के इमोशन का ख्याल नहीं रख पाता है। जिसकी वजह से पत्नी का लगाव ऐसे इंसान के साथ बन जाता है जो उसे पैंपर करता है, उसके इमोशन का ख्याल रखता है।  इस तरह के अफेयर ऑफिस में एक साथ काम करने वाले कलीग्स के बीच होता है। ऐसे रिश्‍ते में लोग सेक्सुअल कम बल्कि इमोशनली एक-दूसरे से ज्‍यादा जुड़े होते हैं।

46

एक्स के साथ अफेयर
यह सबसे खतरनाक अफेयर है। कभी घरवालों की वजह से तो कभी अपने इगो की वजह से प्रेमी जोड़े ब्रेकअप कर लेते हैं। लाइफ में मूव ऑन करने के लिए घरवालों की मर्जी से शादी कर लेते हैं। लेकिन उनका दिल अपने एक्स पर अटका रहता है। जैसे ही दोनों को मौका मिलता है एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। ऐसे में वो भूल जाते हैं कि जिसके साथ उन्होंने सात फेरे लिए हैं उसके साथ कितना गलत कर रहे हैं।

56

वन नाइट स्‍टैंड
शादीशुदा जिंदगी में बोरियत होने की वजह से बंदा या बंदी वन नाइट स्‍टैंड की तरफ रूख कर जाता है। वो लाइफ में कुछ नयापन लाने के लिए इस तरह के रिश्ते बनाता है। इस तरह का अफेयर इमोशन से नहीं बल्कि शरीर से जुड़ा होता हैं।  एक रात साथ रहकर और खुशी के कुछ पल महसूस करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाता है।

66

सेक्‍स एडिक्‍ट अफेयर
पार्टनर के साथ सेक्स लाइफ सही नहीं होने पर बंदा या बंदी दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाता है। वो इमोशनली किसी से नहीं जुड़ता है, बल्कि वो सेक्स के लिए किसी के साथ जुड़ जाता है।जो अपनी मैरिड लाइफ से खुश नहीं होते और जानबूझ कर अपने पार्टनर को धोखा देते हैं।

और पढ़ें:

दरिंदगी की हद! महिला की हत्या कर दिल निकाला, पकाकर परिवार को खिलाया,इसके बाद जो हुआ वो जान हिल जाएंगे

मेघन मार्कल ने अपनी निजी केक रेसिपी का किया खुलासा, कुकबुक में नोट कराई बनाने की विधि
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos