इन 4 सोच वाले पुरुषों से महिलाओं को रहना चाहिए बचकर,मीठा-मीठा बोलकर लेते हैं 'तन' को लूट

Published : Jan 21, 2023, 05:20 PM ISTUpdated : Jan 21, 2023, 05:22 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. हम सबकी जिंदगी में एक ऐसा लड़का तो आया होगा, जो बोलता कुछ और होगा और करता कुछ और। ऐसे लड़के प्यार तो कर लेते हैं। लेकिन शादी के नाम सुनते ही भाग खड़े होते हैं। इस तरह के लड़कों की पहचान उनकी कुछ आदतों से कर सकते हैं।

PREV
15

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसे ऐसा इंसान मिले जो सच्चा प्यार करता हो। आज के दौर में सच्चा प्यार पाना आसान नहीं हैं। कब आप धोखे की शिकार हो जाएं पता नहीं चलता है। लड़के मीठी-मीठी बातें करके आपको जाल में फंसा लेते हैं और प्यार की खुमारी में आप अपनी इज्जत गंवा देती हैं। जब होश आता है तो खुद को लूटी महसूस करती हैं। ऐसा नहीं कि ऐसे लड़कों की पहचान शुरुआत में नहीं की जा सकती है। उनकी कुछ आदतें , सोच ये इशारा करती है कि वो आपसे शादी नहीं करने वाले हैं। 

25

पैरेंट्स से रिश्ता छुपाना
प्यार के शुरुआत में लड़का हो या लड़की अक्सर अपने रिश्ते के बारे में माता-पिता को नहीं बताते हैं। लेकिन अगर सालों तक रिलेशनशिप हैं और आपका पार्टनर माता-पिता से कुछ नहीं बता रहा है। तो समझ जाइए कि दाल में कुछ काला है। ऐसे पुरुष अपने माता-पिता से डरते हैं वो उन्हें अपने रिलेशनशिप के बारे में नहीं बता पाते हैं। लास्ट में वो अरेंज मैरेज कर लेते हैं। 

35

समाज की सोच के साथ चलना
आज भी हमारे समाज में लव मैरेज को मंजूरी नहीं मिली हैं। माता-पिता अपने बच्चों की शादी अपनी मर्जी से करना चाहते हैं।  अगर आपका पार्टनर समाज के सोच के साथ चलता है तो फिर आपको सतर्क होने की जरूरत है। समाज में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए वो आपको छोड़ सकते हैं। ऐसे लड़के प्यार तो कर लेते हैं, लेकिन समाज क्या सोचेगा, परिवार की इज्जत पर आंच आ जाएगी जैसे सोच की वजह से वो आपसे रिश्ता तोड़ने से परहेज नहीं करेगा। अगर आपका पार्टनर भी इस सोच का है तो फिर इस बारे में आपको विचार करने की जरूरत है।

45

शादी तो घरवालों की मर्जी से करनी हैं
कई पुरुषों की सोच ऐसी होती है कि उन्हें प्यार तो कहना है, लेकिन शादी अरेंज करनी हैं। कॉलेज में,ऑफिस में कई ऐसे लड़के मिल जाएंगे आपको। अगर आपकी उनसे दोस्ती है तो वो खुलकर इस बारे में बात करेंगे। बोलेंगे देखों यार...मैं किसी से प्यार तो करता हूं, लेकिन शादी माता-पिता की मर्जी से ही करूंगा। लेकिन यह बात अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं बोलते हैं। उसके साथ घूमते हैं फिरते हैं यहां तक शारीरिक रिश्ता भी बना लेते हैं। लेकिन जब प्रेमिका शादी के लिए बोलती है तो वो कन्नी काटने लगते हैं। ये कहकर उससे दूरी बना लेते हैं कि माता-पिता नहीं मानेंगे।  ऐसे पुरुषों को आप रिलेशनशिप रहने के दौरान परख  सकती हैं। उसने शादी की बात कीजिए और देखिए उनका क्या नजरिया हैं।

55

अरेंज मैरेज की पार्टनर घरेलू होती है
कुछ पुरुषों की सोच होती है कि अगर वो लव मैरेज करते हैं तो उन्हें घर का काम करना पड़ेगा। किचन में पत्नी का हाथ बंटाना पड़ेगा। क्योंकि प्यार वाले रिलेशनशिप के दौरान वो अपना एक अलग व्यक्तित्व बनाकर रखता है। केयरिंग और शेयरिंग वाला नेचर शादी के बाद भारी पड़ जाता है। इसलिए वो अरेंज मैरेज की तरफ जाते हैं, ताकि उनपर घर का काम करने का दबाव नहीं हों। ऐसे लोग वर्किंग महिला से शादी नहीं करना चाहते हैं। उनकी इस सोच को आप रिलेशनशिप के दौरान समझ सकती हैं।

और पढ़ें:
प्यार, जेंडर चेंज और धोखा: 12 लाख खर्च करके सना बन गई सुहैल, 5 साल बाद प्रेमिका इस कारण छोड़ गई

गर्लफ्रेंड के साथ न्यूड डांस पार्टी में गया 24 साल का लड़का, वहां मिल गए लड़की के माता-पिता और...

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories