इन 4 कारणों से बड़े उम्र की महिलाओं से अट्रैक्ट होते हैं लड़के

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई ऐसे कपल हैं जिनके बीच उम्र का अंतर बहुत ज्यादा है। प्रियंका से लेकर ऐश्वर्या तक ने खुद से छोटे उम्र के लड़कों से शादी की है। सवाल है कि कम उम्र के लड़कों को बड़ी उम्र की महिलाएं क्यों पसंद आती है?

Nitu Kumari | Published : Sep 15, 2024 11:19 AM IST / Updated: Sep 15 2024, 04:50 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस 10 साल छोटे हैं। वहीं कोरियोग्राफर फराह खान से शिरीष कुंदर 8 साल छोटे हैं। सोहा अली खान भी पति कुणाल खेमू से 5 साल बड़ी हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिनके उम्र में काफी अंतर है। रियल लाइफ में भी ज्यादातर लड़कों को बड़ी उम्र की लड़कियां अट्रैक्ट करती हैं। इतना ही नहीं जब वो उनके साथ सात फेरे लेते हैं तो उनकी शादी टिकाऊ भी ज्यादा होती है। तो चलिए समझते हैं कि बेमेल उम्र की शादी के फायदे और नुकसान क्या हैं।

बड़ी उम्र की महिलाएं होती हैं ज्यादा मेच्योर और अनुभवी

Latest Videos

बड़ी उम्र की महिलाएं जीवन में कई सारी अनुभवों से गुजर चुकी होती हैं। वो ज्यादा मेच्योर हो जाती हैं। जिसकी वजह से वो किसी भी सिचुएशन को शांति से और संयमित होकर संभाल सकती हैं। उनमें जीवन की गहरी समझ होती हैं। उनके बातों से वो झलकता है। जिसे देखकर छोटे लड़के ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं। बड़ी उम्र की महिलाएं अपने रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं।

लड़ाई से बचती हैं

अगर बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ कम उम्र के लड़के का रिश्ता जुड़ता है। तो फिर उनकी दुनिया ही अलग होती है। इस रिश्ते में उतार-चढ़ाव कम होते हैं। महिलाएं किसी भी समस्या को समझदारी से हल कर सकती हैं। वो बहस करने या लड़ने से बचती हैं। वो अपने पार्टनर को प्यार से संभाल सकती हैं।

स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता

बड़ी उम्र की महिलाएं अपने करियर और जीवन के अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भर होती हैं, जिससे वे अपने जीवन में स्वतंत्र रूप से फैसले ले सकती हैं। इससे रिश्ते में एक संतुलन बना रहता है। यहीं बात लड़कों ज्यादा पसंद आती है।

प्यार के प्रति समर्पित

अगर बड़ी उम्र की लड़की छोटे उम्र के लड़के के साथ शादी करती है तो उनका समर्पण ज्यादा हो जाता है। वो पार्टनर के साथ-साथ एक दोस्त और बच्चे की तरह उनके साथ पेश आती है। वो रिश्ते को निभाने का हर संभव प्रयास करती हैं। ये तो हो गई फायदे की बात। लेकिन बेमेल उम्र वाले रिश्ते में नुकसान भी होता है जिसे जानना जरूरी है।

फिजिकल होने में दिक्कत

बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ शादी करने के कुछ साल तक तो सब ठीक रहता है। लेकिन धीरे-धीरे महिलाओं के अंदर फीजिकल डिजायर कम होने लगती हैं। जबकि लड़का डिजायर उस वक्त ज्यादा होता है। ऐसे में दोनों के बीच की दूरी बढ़ जाती है। उनके लाइफ की गति में असंतुलन हो सकता है।

बच्चा पैदा करने में कठिनाई

अगर आप 40 की उम्र की महिलाओं को पसंद करते हैं और लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं। तो फिर पिता बनने में दिक्कत हो सकती है। 35 के बाद ही महिलाओं के प्रजनन क्षमता में कमी आ जाती है। कपल के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है।

समाज का टोंट सहना पड़ता है

बड़ी उम्र की महिला को लाइफ पार्टनर बनाने पर निगेटिव रिएक्शन समाज की तरफ से टाइम टू टाइम मिलता है। इससे हो सकता है आप मेंटल डिस्टर्ब हो जाएं। लेकिन कपल अगर एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे तो फिर समाज भी धीरे-धीरे इनके रिश्ते को स्वीकार्य कर लेती है। बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ अगर आप भी शादी करने वाले हैं तो इन चीजों पर गौर जरूर करें। अगर प्यार है तो फिर दुनिया की हर बाधा को आप दोनों मिलकर पार कर सकते हैं। लेकिन अट्रैक्शन है तो फिर फायदे और नुकसान पर जरूर गौर कीजिएगा।

और पढ़ें:

B-टाउन के 8 लिव-इन रिलेशनशिप जो शादी तक नहीं पहुंचे, जानें Live in क्या होता है

अनोखा कैंपः हसबैंड को कंट्रोल करने पत्नियां ले रहीं 'सेक्स अपील' की ट्रेनिंग

Share this article
click me!

Latest Videos

'नफरत की दुकान और मोहब्बत का बोर्ड' गुस्से में क्यों आग बबूला हुए PM Modi
Siddhivinayak Ganapati Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | Siddhivinayak Ganapati
Arvind Kejriwal Resignation: कौन होगा दिल्ली का अगला सीएम, रेस में ये नाम सबसे आगे
श्राद्ध पक्ष में ये 6 काम कर देंगे पितरों को नाराज
Arvind Kejriwal Resignation: केजरीवाल ने इस्तीफे की डेट का किया ऐलान, बताया क्या है आगे का प्लान