पति की 'आंखों पर पट्टी बांध', पत्नी सिपाही के साथ मना रही थी रंगरलियां, तभी...

यह लेख हाल ही में हुई पांच दिल दहला देने वाली घटनाओं पर प्रकाश डालता है जो रिश्तों की नाजुकता को दर्शाती हैं, जिसमें बेवफाई, दहेज हत्या, बेटियों के प्रति क्रूरता और घरेलू हिंसा शामिल हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. आज के दौर में ना तो शादी की डोर उतनी मजबूत रह गई है ना ही प्रेम की। जहां देखों रिश्तों को तार-तार करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पति-पत्नी के पीठ पीछे रंगरलियां मना रही है। तो कहीं दहेज के दानव मासूम की जान ले रहे हैं। बेटे की चाहत में कोई बेटियों की बली देने जा रहा है। आइए बताते हैं हाल की 5 हॉरर न्यूज जिसे पढ़कर अपनों को भी आप शक की नजर से देखने लगेंगे।

1.पति ने पत्नी की बेवफाई रंगे हाथों पकड़ा

Latest Videos

पति-पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई होता था। एक दिन मोहल्ले में रहने वाला सिपाही बीच-बचाव करने पहुंचा। मामला शांत करने के बाद उसने पत्नी को अपना नंबर दे दिया और बोला कि कोई दिक्कत हो तो बताइएगा। बेवफाई की कहानी यहां से शुरू होती है। जब महिला और सिपाही के बीच बातचीत मोहब्बत में बदल जाती है। पति के घर से जाते ही महिला सिपाही को रुम पर बुला लेती थी। कहानी यूपी के अमरोहा की जुड़ी है। पत्नी और पड़ोस के सिपाही के बीच प्यार भरा अफसाना चल रहा है इस बात की भनक पति को भी लग गई। लेकिन सबूत नहीं होने की वजह से वो चुप था। एक दिन जब वो घर से बाहर गया तो बेवफा पत्नी ने सिपाही नरेश कुमार को घर पर बुला लिया। दोनों एक कमरे में बंद होकर रंगरलियां बना रहे थे तभी पति आ गया। कमरे में बंद दोनों को देखकर हंगामा करने लगा। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। जब दरवाजा खुला तो पति ने पत्नी और सिपाही को खूब मारा। पुलिस को जब इसका पता चला तो वो मौके पर पहुंचकर सिपाही को छुड़ाया और तत्काल प्रभाव से उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

2.कब तक महिला को मिलेगी दहेज से आजादी

जब पूरा देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मना रहा था कहीं एक बेटी जिंदगी को छिना जा रहा था। कहानी बिहार के मुजफ्फरपुर की है।जहां दहेज की भेंट एक नई नवेली दुल्हन चढ़ गई। 1 जून 2024 को निशा की शादी बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर अशोक गांव में जितेंद्र मुखिया से हुई थी। पिता ने अपनी क्षमता से बढ़कर दहेज दिया। लेकिन ससुराल की लालच शादी के एक महीने बाद ही बढ़ गई। उन्होंने दो लाख रुपए नकद और चेन की डिमांड की। बेटी ने मायके वालों को बताया। लेकिन पिता केसरी सहनी आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। वो इतनी बड़ी रकम नहीं दे पाए। जिसके बाद 15 अगस्त को दहेज के लोभियों ने निशा की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए घर के पीछे ले जाकर शव को जला दिया। इसके बाद पूरा परिवार गांव से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। निशा की फैमिली बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लग रही है।

3.बेटा के लिए पिता ने लेनी चाहिए 3 बेटियों की बली

मेरठ के सरधना में एक मां ने जान पर खेलकर अपनी 3 बेटियों को बचाया। मामला मंढियाई गांव का है। जहां पर एक जल्लाद पिता बेटा नहीं होने की वजह से अपनी 3 बेटियों को नहर फेंकने ले गया। तभी रोती-बिलखती मां वहां पहुंच गई और पति को ऐसा करने से रोकने लगी। जिसके बाद क्रोधित पति ने पत्नी को बहुत ही मारा। उसे मारते-मारते अधमरा कर दिया। लेकिन महिला ने अपनी 3 बेटियों को कुछ होने नहीं दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का इलाज चल रहा है जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

4.प्रेमी से बात करते-करते प्रेमिका ने की आत्महत्या

बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि जब घर में कोई नहीं था तब 17 साल की ज्योति कुमारी अपने प्रेमी के साथ फोन पर बात करने लगी। बातचीत के दौरान वो रोने लगी और जाकर फांसी के फंदे पर लटक गई। मृतिका के दादा जी ने मीडिया को बताया कि उनकी पोती उस लड़के से एक साल से बात कर रही थी। जब घर पर कोई नहीं था तब वो उससे फोन पर बात कर रही थी। हम दरवाजे पर थे। इसके बाद वो रोते हुए कमरे में चली गई। हमें नहीं पता था कि वो इस तरह का कदम उठा लेगी। हमें लगता है कि उस लड़के ने मेरी पोती के साथ कुछ गलत किया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

5.शादी के 10 महीने बाद हैवान बना पति

राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर से एक ऐसी घटना सामने आया है जिसे देखकर कोई भी महिला दहल जाएगी। प्रेम राम मेघवाल नाम शख्स ने अपनी पत्नी को बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर काफी दूर तक घसीटा। वैसे तो ये घटना कुछ दिन पहले की है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। हैरानी होगी कि महिला खुद के बचाव के लिए चिल्लाती रही। लेकिन लोग तमाशबीन बनकर देखते रहें। बताया जा रहा है कि पत्नी अपनी बहन के घर पति के मना करने के बावजूद चली गई थी। जिसकी वजह से प्रेम राम मेघवाल नाराज था। गुस्से में उसने ये कांड किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

और पढ़ें:

रिश्तों के 'कत्ल' की 5 हॉरर न्यूज:मां की मौत..पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

रिश्तों के 'कत्ल' की 5 News: पति-पत्नी ने फैमिली के साथ खेला खूनी खेल, और...

Share this article
click me!

Latest Videos

Mahakumbh 2025: चल रहीं थी महाकुंभ की महा तैयारियां! सुरक्षा की चिंता में प्रयागराज पहुंचे DGP
'कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा...' इशारों-इशारों में PM Modi ने केजरीवाल पर कसा सबसे बड़ा तंज
महाकुंभ 2025 में पार्किंग की रहेगी नो टेंशन, ऑटोमैटिक कट जाएगा चार्ज । Prayagraj Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025: अंदर से ऐसा है कुंभ विलेज का नजारा, मिलेंगी सभी सुविधाएं #Shorts
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 144 साल बाद बन रहा ये खास संयोग, इतिहास रचा जाएगा