
रिलेशनशिप डेस्क. कहीं प्रेमिका की हत्या-कहीं बीवी का कत्ल, कहीं बदले की आग में जलते आशिक ने मासूम को मार डाला। देश के अलग-अलग कोने से रिश्तों के मर्डर की ऐसी खबरे सामने आती है, जिसे पढ़कर-सुनकर कोई भी सिहर उठेगा। कई बार इस तरह की खबरों को पढ़कर रिश्तों से भरोसा उठने लगता है। एक बच्ची जो अभी पैदा हुई, उसे क्या पता था कि दुनिया इतनी काली है। उसके पिता के हाथों उसका सौदा हो जाएगा। आइए देखते हैं रिश्तों के कत्ल की 5 हॉरर स्टोरी।
1.हॉट स्पॉट नहीं मिलने पर पति ने पत्नी की ली जान
हॉट स्पॉट ऑन नहीं करने पर पति ने बीवी का मर्डर कर दिया। हरियाणा के रोहतक जिले में यह मामला सामने आया है। 30 जुलाई को आरोपी अजय मोबाइल चला रहा था। इस दौरान उसका नेट खत्म हो गया। मोबाइल चलाने के लिए बेचैन अजय ने पत्नी रेखा से हॉट स्पॉट चालू करने को कहा। रेखा उस वक्त काम कर रही थी तो उसने कहा- काम खत्म करने के बाद वो ऑन करेगी। ये बात सुनकर वो आग बबूला हो गया और धारदार हथियार से एक झटके में पत्नी का कत्ल कर डाला।
2.शक ने लड़के को बनाया हैवान, गर्लफ्रेंड की ले ली जान
महाराष्ट्र के सतारा में शक में एक युवक ऐसा अंधा हुआ कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। बिहार की रहने वाली आरुषि मिश्रा और हरियाणा का लड़का ध्रुव कृष्णा मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स थे। दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन लड़के को शक था कि उसकी प्रेमिका का अफेयर कहीं और चल रहा है। इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुई और लड़के ने आरुषी को थर्ड फ्लोर से धक्का दे दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
3. 56 हजार में नवजात बेटी का पिता ने किया सौदा
यूपी के अलीगढ़ में बाप ने नवजात बेटी का सौदा कर दिया। कहानी बरला क्षेत्र के अरनी गांव की है। जहां एक महिला ने प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल के डॉक्टर के साथ मिलकर महिला के पति ने 5 दिन की बेटी का 56 हजार में सौदा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर और आरोपी पति को हिरासत में लिया है। नवजात को मां के हवाले कर दिया गया है।
4. 2 साल की मासून के साथ रेप
पंजाब के बटाला में 2 साल के मासूम के साथ रेप की खबर ने लोगों को अंदर से झकझोर डाला। नेपाल का रहने वाले आरोपी के पास पीड़ित फैमिली कई बार अपनी बेटी को छोड़कर काम पर चले जाते थे। उन्हें नहीं पता था कि वो एक हैवान पर भरोसा कर रहे हैं। 29 जुलाई बच्ची के माता-पिता जब काम पर निकले तो उन्होंने आरोपी के पास बच्ची को छोड़ दिया। जब मां काम से लौटी और बेटी की हालत देखी तो वो सब समझ गई। बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंची। जहां पता चला कि मासूम के साथ रेप हुआ है। तब तक आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की तेजी से दिल्ली से आरोपी को पकड़ लिया गया।
5. प्रेमिका नहीं मिली तो उसके मासूम भाई को दी मौत की सजा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रेमिका की शादी से प्रेमी इस कदर नाराज हो गया कि वो कातिल बन गया। उसने 12 साल के मासूम की जान ले ली। आरोपी शुभम ने पुलिस को बताया कि पुरानी छावनी इलाके के मोती झील में रहने वाली कमलेश राजपूत की बेटी से वो प्यार करता था। उसने कमलेश के सामने उसकी बेटी से शादी करने का प्रपोजल भी रखा था, लेकिन उसने मना कर दिया। उसने उसकी शादी कहीं और कर दी। बदले की आग में उसने उसके बेटे हेम राजपूत को मौत के घाट उतार दिया।
और पढ़ें:
क्लासिक केसः 73 साल के बुजुर्ग ने 30 साल तक किया रेप, फिर भी केस खारिज
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.