
प्यार में धोखा मिलने की खबरें तो बहुत आती हैं, लेकिन कर्नाटक के तुमकुर से जो मामला सामने आया है, वो दिल दहला देने वाला है। यहां एक शख्स ने पहले एक लड़की से 7 साल तक प्यार किया, फिर उससे शादी की और जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसे छोड़कर दूसरी शादी करने की तैयारी में है। अब वो महिला इंसाफ के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रही है।
पीड़ित महिला के मुताबिक, वो पावागड़ा तालुक के वाई. एन. होसकोटे की रहने वाली है। जब वो कॉलेज में पढ़ रही थी, तो एक जेरॉक्स की दुकान पर काम भी करती थी। वहीं पर बोम्मा नायक नाम का शख्स जेरॉक्स कराने आया था। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया और ये रिश्ता करीब सात साल तक चला। डेढ़ साल पहले दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली।
महिला अब 6 महीने की प्रेग्नेंट है। उसका आरोप है कि जैसे ही वो प्रेग्नेंट हुई, पति ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। महिला ने पुलिस को बताया, "हम दोनों 7 साल तक साथ थे। हमारी जाति अलग है, इसलिए उसके घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसके बावजूद हमने शादी की। लेकिन अब जब मैं प्रेग्नेंट हूं, तो वो मुझे परेशान कर रहा है।" महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले पति की दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं और पति इस पर कुछ नहीं बोल रहा है।
पीड़ित महिला ने पुलिस में जाति के नाम पर अपमान, दहेज के लिए प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। वो 6 महीने की प्रेग्नेंट है और उसका कहना है, "मुझे मेरा पति चाहिए, मुझे इंसाफ चाहिए। मेरे होने वाले बच्चे को उसका पिता चाहिए। प्लीज मुझे न्याय दिलाइए।" महिला ने तुमकुर महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.