
पिछले कुछ दिनों से एक कॉरपोरेट महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर अपनी राय रख रहे हैं और इस पर लंबी बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने लड़की को सलाह दी है कि उसे दूसरों के निजी मामलों से क्या लेना-देना। लोग कह रहे हैं, "तुम काम करने आई हो, अपने करियर पर ध्यान दो।" इस 31 सेकंड के वीडियो ने कॉरपोरेट जगत में हलचल मचा दी है। लोग यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह किस कंपनी में काम करती है। कई लोगों का तो यह भी मानना है कि अगर उसके सहकर्मियों ने यह वीडियो देख लिया, तो उसकी नौकरी पक्की जाएगी।
यह वायरल वीडियो अंकित पांडे (@iamankitpande) नाम के एक्स (X) अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 500 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है और इस पर सैकड़ों कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने लड़की से सवाल किया, "शादीशुदा मर्द भी तो अफेयर करते हैं। पत्नी होने के बावजूद वे दूसरी महिलाओं के साथ सोते हैं। तुम उनके बारे में बात क्यों नहीं कर रही हो?"
वीडियो में लड़की कह रही है, "हेलो दोस्तों, मैं आप लोगों से कुछ शेयर करना चाहती हूं। मैं 21 साल की हूं और यहां अकेली सिंगल हूं। लेकिन मेरे साथ जो लोग हैं, उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहे हैं। उनकी शादी हो चुकी है, अच्छे पति हैं, फिर भी उनके अफेयर हैं। और मुझे एक अच्छा लड़का तक नहीं मिल रहा। ये सब देखने के बाद कैसे मिलेगा?" हालांकि, यह लड़की कौन है और कहां काम करती है, इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है।
इस वीडियो को शेयर करने वाले अंकित पांडे ने भी एक्स पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "कॉरपोरेट ऑफिस चुपचाप शादीशुदा लोगों के लिए हुकअप ज़ोन बनते जा रहे हैं। मुंबई में मेरे एक दोस्त ने बताया कि उसके ऑफिस में कई शादीशुदा महिलाएं अपने सहकर्मियों के साथ सो रही हैं, खुलेआम फ्लर्ट करती हैं और ऑफिस ट्रिप को प्राइवेट वेकेशन की तरह एंजॉय करती हैं।"
अंकित ने यह भी बताया कि उनमें से एक महिला ने उनके दोस्त के साथ भी रिश्ता बनाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। अंकित पांडे आरोप लगाते हैं कि आज कर्मचारी कॉफी कप पकड़कर एक-दूसरे को छूते हुए घूमते हैं, पब्लिक में फ्लर्ट करते हैं और ऑफिस के कोनों में किस करते हैं। इन सबके बीच घर पर पतियों को लगता है कि उनकी पत्नी ओवर टाइम कर रही है, ऑफिस के काम से टूर पर जा रही है और अपने करियर पर ध्यान दे रही है।
अंकित ने आगे साफ किया, "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि हर कॉरपोरेट कंपनी और वहां काम करने वाली सभी महिलाएं ऐसी होती हैं।" लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि आज के मॉडर्न कॉरपोरेट कल्चर में यह सब नाटक करना अब कोई अनोखी बात नहीं रह गई है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.