शादी छोड़ भागा दूल्हा... तो पुलिस बन गई 'मैचमेकर्स', घर से ऐसे विदा हुई दुल्हन

Published : Feb 02, 2024, 01:59 PM IST
 groom bolted wedding venue

सार

कहते हैं जोड़ियां उपर से बनकर आती है। लेकिन कभी-कभी धरती के लोग भी जोड़ियां बनाने में मदद करते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से समाने आई। जहां पर पुलिसवाले मैचमेकर्स की भूमिका में दिखाई दिए।

रिलेशनशिप डेस्क. लड़की की शादी में बड़े जतन करने पड़ते हैं। बाराती और शराती दोनों की खुशी के लिए दुल्हन की फैमिली दिन-रात एक कर देते हैं। लेकिन कई बार उनके स्वागत में कमी दूसरे को नजर आ जाती है और फिर नाराजगी का दौर शुरू हो जाता है। यूपी (Uttar Pradesh) के फतेहपुर में खराब स्वागत की शिकायत करते हुए दूल्हे राजा फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने ना सिर्फ उन्हें मनाया, बल्कि दुल्हन के हाथ भी पीले कराएं। चलिए पूरी स्टोरी बताते हैं।

थाने पहुंची दुल्हन की फैमिली 

फतेहपुर के राधानगर गांव में 22 साल की लड़की की शादी की तैयारी जोर शोर पर चल रही थी। बिंदकी इलाके में बाराती पहुंची। लेकिन अचानक दूल्हा और उनकी फैमिली शादी छोड़कर गायब हो गई। जैसे ही दूसरे बारातियों तक यह खबर पहुंची वो भी कार्यक्रम स्थल को छोड़ने लगें। दुल्हन के पिता राज बहादुर को झटका लगा। वो अपनी बेटी और फैमिली के साथ जोनिहा पुलिस चौकी पहुंचे। वहां पर उन्होंने सारी बातें बताई। जिसके बाद पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक कुमार तिवारी ने दुल्हन के परिवार को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को देखेंगे।

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आलोक कुमार तिवारी और तीन अन्य पुलिसकर्मी ढकौली गांव दूल्हे के घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दूल्हा और उनकी फैमिली से बात की। उन्होंने बताया कि जिस तरह का स्वागत वो चाहते थे वैसा नहीं किया गया। हालांकि पुलि दूल्हा रंजीत कुमार को मनाने में कामयाब हुई। वो उसे और उसकी फैमिली को लेकर विवाह स्थल पर पहुंचे। इसके बाद अपनी मौजूदगी में उन्होंने दुल्हन की शादी कराई।

पुलिस को किया धन्यवाद

शादी होने के बाद दुल्हन के पिता राज बहादुर ने अपनी बेटी की शादी कराने के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। दिलचस्प बात यह है कि सभी रस्में पूरी होने तक पुलिसकर्मी और अधिकारी विवाह स्थल पर मौजूद रहे। यूपी पुलिस की वजह से एक पिता की इज्जत उछलने से बच गई। एक बेटी की विदाई ठीक तरीके से हो गई।

और पढ़ें:

पार्टनर के साथ बनेगा सेक्सी मूड, जब वेकेशन पर घूम आएंगे ये 8 जगह

हनीमून के लिए निकले थे गोवा, लेकिन पति ले गया Ayodhya, पत्नी ने लगाई तलाक की अर्जी

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!