हनीमून के लिए निकले थे गोवा, लेकिन पति ले गया Ayodhya, पत्नी ने लगाई तलाक की अर्जी

Published : Jan 25, 2024, 05:48 PM ISTUpdated : Jan 25, 2024, 05:49 PM IST
Divorce

सार

एक महिला अपने पति से अलग होना चाहती है। उसने सिर्फ इसलिए तलाक की अर्जी लगाई है क्योंकि उसका पति गोवा ले जाने का वादा किया लेकिन अयोध्या लेकर चला गया।

रिलेशनशिप डेस्क. शादी और पति को लेकर एक लड़की के हजारों सपने होते हैं। लेकिन कई बार उसका सपना सच हो ऐसा नहीं होता है। एक लड़की का जब हनीमून का सपना पूरा नहीं हुआ तो उसने बिना कुछ सोचे-समझे कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी। कहानी मध्य प्रदेश के भोपाल से जुड़ा है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति गोवा हनीमून पर ले जाने का वादा किया। लेकिन अयोध्या ( Ayodhya) लेकर चला गया। जिसे लेकर उनके बीच अनबन हुई। कपल की अब फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग की जा रही है।

विदेश में घूमने जाना चाहती थी पत्नी

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कपल की शादी पिछले साल अगस्त (अगस्त 2023) में हुई थी। शख्स आईटी इंजीनियर है और शादी के बाद उसने अपने हनीमून की प्लानिंग की थी। पत्नी ने उसे हनीमून पर विदेश ले जाने की बात कही थी। जिसपर शख्स ने जोर देकर कहा था कि उन्हें धार्मिक जगह पर जाना चाहिए, क्योंकि उसके बुजुर्ग माता-पिता मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं। लेकिन काफी बहस के बाद वो हनीमून ले जाने पर तैयार हो गया।

गोवा का बना प्लान, लेकिन ऐन वक्त पर पति ने बदला

लेकिन जर्नी के एक दिन पहले शख्स ने प्लान बदल दिया। जबकि महिला गोवा जाने के हिसाब से सारी तैयारी कर ली थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने यात्रा से एक दिन पहले उसे बताया कि वे उसकी मां की इच्छा पर अयोध्या और वाराणसी जा रहे हैं। इसके बाद माता-पिता के साथ कपल वाराणसी और अयोध्या गए। लेकिन वापस लौटने के दौरान उनके बीच तीखी बहस हो गई। जिसके बाद महिला को अपने पति से तलाक के लिए याचिका दायर करनी पड़ी।

फैमिली कोर्ट में चल रही है काउंसलिंग

रिलेशनशिप काउंसलर शैल अवस्थी के मुताबिक,  महिला ने आरोप लगाया कि पति ने "उसका भरोसा तोड़ा" और आरोप लगाया कि उनकी शादी की शुरुआत से ही उसने उसके ऊपर अपनी विस्तारित फैमिली को प्राथमिकता दी है। हालांकि कपल की फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग चल रही है, ताकि उनके बीच समझौता करा दिया जाए। एक घर टूटने से बच जाए। शादी के बाद कई सारी चीजों को देखकर चलना पड़ता है। 

और पढ़ें:

कातिल इश्क! प्रेमी को 108 बार चाकू मार उतारा मौत के घाट, फिर भी कोर्ट ने नहीं भेजा जेल 

मर्दों की सेक्स पावर को डबल बूस्ट कर सकता है इस छोटी सी चीज का तेल

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!