
Uttar pradesh wedding Drama: बड़े अरमानों के साथ दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर आया था। यूपी के सोनभद्र में रहने वाले युवक की शादी 27 मई को हुई थी। लेकिन उसे पता नहीं था जिसके साथ जिंदगी गुजारने का वादा किया है वहीं, उसके साथ धोखा कर जाएगी। हालांकि बाद में वो भी किसी और के धोखे का शिकार होगी। चलिए पूरी कहानी जानते हैं।
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में धूमधाम से एक युवती की शादी हुई। 27 मई को दो अजनबी दिल मिले और शादी के बंधन में बंध गए। वादा था ताउम्र साथ रहने का, लेकिन पूरी उम्र तो छोड़ों शादी के कुछ घंटे बाद ही लड़की ने अपना असली चेहरा दिखा दिया। सुहागरात के ठीक पहले वो गायब हो गई। उसने दूल्हे को कमरे में बैठाया और बोली, अभी आ रही हूं कुछ काम याद आ गया है। दूल्हा बेचारा उसका इंतजार करता रहा और दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ गायब हो गई। बाइक से वो वहां से दूर चली गई।
दूल्हा और उसके घरवालों को जब इस बात का पता चला तो वो सदमे में चले गए। लड़की के घरवालों को उनकी बेटी की करतूत बताया गया और खूब हंगामा हुआ। ये बात जब प्रेमी तक पहुंची तो उसने डर से खुद लड़की को उसके मायके भेज दिया। लेकिन लड़की ससुराल जाने को राजी नहीं हुई और बॉयफ्रेंड के साथ रहने की जिद करने लगी। समझाने पर भी जब नहीं वो मानी तो पंचायत बुलाया गया।
तीन गांवों की पंचायत ने सुनाया फरमान
शुक्रवार को तीन गांवों के प्रधान, ग्रामीण, ससुराल और मायके पक्ष के लोग जमा हुए। पंचायत लगाया गया। लड़की ने बताया कि वो बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती है तो पंचायत ने एक ऑफर दिया। प्रेमी को कहा गया कि शादी में करीब 3 लाख खर्च हुए हैं वो पैसा वर पक्ष को दे दें और लड़की को अपने साथ लेकर जाए। इसके साथ ही जो सामान लड़की वाले ने वर पक्ष को दिए हैं वो प्रेमी को दे दिया जाएगा।
प्रेमी ने कहा इतना बड़ा रकम नहीं दे सकता
प्रेमी और परिजनों ने कहा कि अमाउंट बहुत बड़ा है वो इसे नहीं दे सकते हैं। वो एक मुस्त पैसा देने में असमर्थ हैं। वहीं, पंचों का कहना था कि फैसला तुरंत मानना होगा।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.