Etah:मौसा ने किया रेप और मौसी बनाती रही वीडियो, पीड़िता ने बताई घिनौनी साजिश का दहलाने वाला सच

Published : Jul 25, 2023, 06:06 PM IST
udaipur minor gang rape

सार

आज के दौर में किसी भी रिश्ते पर भरोसा नहीं रहा है। अपने ही कब आपको अपनी हवस का शिकार बना लें पता ही नहीं चलता है। ऐसी ही एक कहानी यूपी के एटा से सामने आई है। जहां मौसा -मौसी ने मिलकर बहन बेटी के खिलाफ गहरी साजिश रची।

रिलेशनशिप डेस्क. संपत्ति के लालच में इंसान इतना स्वार्थी हो जाता है कि रिश्तों को कलंकित करने से भी नहीं छूटता है। मां जैसी मानें जाने वाली मौसी और पिता जैसा दर्जा रखने वाला मौसा अगर संपत्ति हथियाने के लिए लड़की की आबरू नीलाम कर दें तो कलयुग का इससे बड़ा पाप क्या हो सकता है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली ये खबर आई है उत्तर प्रदेश के एटा से जहां एक लड़की को उसके मौसा ने अपनी हवस का शिकार बनाया तो मौसी ने उसका वीडियो बनाकर अपने फायदे के लिए ब्लैकमेल किया।

युवती का आरोप है कि 10 जून को रिश्ते के मौसा ने उसके साथ घिनौनी हरकत की जिसमें उसकी मौसी भी शामिल थी। पीड़िता ने बताया कि मौसी रजनी ने शीतल पेय में नशीली पदार्थ देकर अपने पति विनोद कुमार से रेप कराया। इस दौरान वो वहीं मौजूद थी और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोनों ब्लैकमेल करने लगें। लड़की ने आगे बताया कि उसके नाम दो प्लॉट था जिसके लिए उन्होंने ये गंदी साजिश रची थी।

10 जून से 13 जुलाई तक लड़की का किया गया रेप

ब्लैकमेल करके उन्होंने दोनों प्लॉट अपने नाम करा लिया। पीड़िता ने कहा कि 10 जून से लेकर 13 जुलाई तक विनोद ने ब्लैकमेल करके कई बार रेप किया। पीड़िता ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की मानें तो पीड़िता अपने माता-पिता की अकेली संतान हैं। संपत्ति हड़पने के लिए उन्होंने उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं मौसी भी इस करतूत में शामिल थी। उसने लड़की को पति की पत्नी बनाकर रखने की इजाजत भी दे दी थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है। लड़की का मेडिकल कराया गया है।

रिश्तों से सावधान!

आप समझ सकते हैं कि उस लड़की पर क्या गुजर रही होगी। जो अपनों के ही हाथों अपनी अस्मत गंवा बैठी है। वाकई इस तरह की कहानी रिश्तों पर से भरोसा उठाने का काम करती है। हर लड़की को चाहिए कि कहीं भी अगर वो अपने रिश्तेदार के यहां जाए तो संभलकर रहें, क्योंकि बुरी नियत के लोगों की पहचान पहले ही हो जाती है। अगर जरा सा भी वहां गड़बड़ लगें तो तुरंत निकल जाना चाहिए।

और पढ़ें:

प्यार में बॉर्डर पार!प्रेमी से मिलने भारत की अंजू पहुंची पाकिस्तान, सीमा हैदर की तरह है ये भी Love Story

Live in Relationship में आजमाएं ChatGPT के 8 tips, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड में बना रहेगा प्यार

PREV

Recommended Stories

क्रिसमस पर GF के घर जाना चाहता है BF, पर लड़की देगी 100 वॉट का झटका!
वो अच्छी है-प्यार भी गहरा है..फिर भी दिल में क्यों उठ रहा है ब्रेकअप का डर? एक लड़के की उलझन भरी कहानी