
रिलेशनशिप डेस्क. शादी में जूते चुराई की रस्म, द्वार-छेकाई की रस्म, गृह प्रवेश और अंगूठी खोजने की रस्म निभाई जाती है। ये रस्में काफी खूबसूरत होती हैं जब दूल्हा और दुल्हन इससे गुजर कर हमेशा के लिए एक हो जाते हैं। यही रस्में उनकी जिंदगी के खूबसूरत पलों में एक बन जाता है। इसके अलावा भी भारत के अलग-अलग प्रदेशों में शादी के दौरान अनोखे तरीके के रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। जिसमें कुछ काफी वियर्ड होते हैं। ऐसी ही एक परंपरा गोवा के एक गांव में निभाई जाती है। जहां पर शादी के बाद दूल्हे को कुएं या झील में फेंक दिया जाता है। ऐसा करने के पीछे अजीबो गरीब लॉजिक है।
उत्तरी गोवा में निभाई जाती है ये रस्म
उत्तरी गोवा के एक गांव में यह विचित्र परंपरा शादी के दौरान निभाई जाती है।जहां पर दुल्हन के साथ शादी करने के बाद दूल्हे को सजा मिलती है। दूल्हा जब दुल्हन के साथ सात फेरे ले लेता है तो उसके बाद लोग उसे उठाकर झील या कुएं में ले जाकर फेंक देते हैं। इस परंपरा को 'साओ जोआओ' कहा जाता है। पढ़कर हैरान रह गए ना। अब जरा सोचिए कि दुल्हन पर उस वक्त क्या गुजरती होगी जब दूल्हे के साथ यह परंपरा निभाई जाती है। अगर कुछ भी ऊपर नीचे हुआ तो यह परंपरा किसी की जान भी ले सकती है।
इस अजीब गरीब परंपरा निभाने के पीछे का कारण
गांव वालों के मुताबिक इस रस्म को निभाने के पीछे वजह दूल्हे की सेहत होती है। उनका कहना है कि इससे दूल्हे का हेल्थ सही रहता है। इसके साथ ही उसके बारे में थोड़ा बेहतर जानने का मौका भी मिलता है। वो कितना बहादुर है, क्या वो खुद की रक्षा कर सकता है या नहीं। यह रिवाज यहां पर सदियों से निभाई जा रही है। हालांकि दूल्हे कुएं या झील से सही सलामत निकल आता है और सबके आशीर्वाद के बाद गृहस्थी बसाता है। बता दें कि पूरी दुनिया में अजीबो गरीब रस्म निभाई जाती है। जिसे देखकर या तो हंसी आएगी या फिर दंग हो जाएंगे। कई जगहों पर दूल्हे को बांध कर पीटा जाता है। तो कई जगहों पर जूठा खाना फेंका जाता है।
और पढ़ें:
बड़ी भाभी दोस्त...छोटी बेटी जैसी, ईशा अंबानी का श्लोका और राधिका के साथ है ऐसी बॉन्डिंग
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.