
सभी के प्यार करने और जताने का तरीका अलग होता है, औरतों के प्यार करने का तरीका अलग होता है, वे एक्सप्रेसीव होती हैं, इसलिए वो अपना प्यार जताती हैं। वहीं पुरुषों का प्यार जताने और करने का तरीका अलग होता है। बहुत से लोगों को लगता है कि आदमी प्यार नहीं करते, उन्हें प्यार करने नहीं आता है। बता दें कि अक्सर ऐसा माना जाता है कि प्यार का इजहार करना सिर्फ शब्दों में ही संभव है। लेकिन पुरुषों की लव लैंग्वेज इससे अलग होती है। वे कम बोलते हैं, लेकिन उनके काम और व्यवहार में प्यार झलकता है।
पुरुष हमेशा अपने पार्टनर के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों। वे कम बोल सकते हैं, लेकिन मुश्किल समय में बिना कहे मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। यही उनका प्यार जताने का तरीका है।
जब कोई पुरुष आपकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता है, तो यह उसकी गहरी भावनाओं को दर्शाता है। यह सुरक्षा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तीनों रूपों में हो सकती है। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि आप सुरक्षित और खुश रहें।
वे भले ही "आई लव यू" बार-बार न कहें, लेकिन छोटी-छोटी चीजों से प्यार जताते हैं—गाड़ी की टंकी फुल करवा देना, फोन की बैटरी लो हो तो चार्ज कर देना, बिना कहे आपकी पसंद की चीजें खरीद लाना, आपकी पसंद की मूवी प्लान करना। ये सब उनकी लव लैंग्वेज है।
अगर कोई पुरुष आपको अपनी प्राथमिकता बनाता है—आपकी फीलिंग्स, आपकी खुशियां, आपकी जरूरतें उसके लिए मायने रखती हैं—तो यह उनके प्यार का सबसे बड़ा इज़हार है।
पुरुष भले ही अपने इमोशन्स कम दिखाते हैं, लेकिन वे रिश्ता मजबूत बनाने के (रिश्ता मजबूत बनाने के टिप्स) लिए हर स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं। वे आपको स्ट्रॉन्ग सपोर्ट देने के लिए खुद को मजबूत बनाए रखते हैं, ताकि आपके रिश्ते पर कोई आंच न आए।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.