Age Gap Between Husband and Wife: पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर कितना होना चाहिए?

Published : Mar 05, 2025, 11:54 AM IST
daughter marriage

सार

Ideal Age Gap Between Husband and Wife: पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर आज भी सवाल बना हुआ है। कोई दो साल का गैप कहता है तो कोई 5 साल का। लेकिन साइंस का इसपर क्या राय है आइए जानते हैं।

Husband Wife Age Gap: वैसे तो प्यार जब किसी के साथ हो जाए तो उम्र मायने नहीं रखता है। एज गैप की प्रेम कहानियां आए दिन वायरल होती रहती है। लेकिन सवाल है कि क्या पति-पत्नी के बीच आइडियल एज गैप कितनी होनी चाहिए। भारतीय समाज में पति का पत्नी से 3 से 5 साल बड़ा होना आमतौर पर आदर्श माना जाता है, खासकर अरेंज मैरिज के मामलों में। विवाह तय करते समय उम्र के इस अंतर को अक्सर काफी महत्व दिया जाता है।

भारतीय परंपरा के अनुसार पत्नी को पति से छोटा होना चाहिए। लेकिन कई सफल शादियों में पत्नी अपने पति से बड़ी भी रही हैं। बड़ी उम्र की पत्नियां पारंपरिक सोच को चुनौती दी है और अपनी शादीशुदा जिंदगी में बैलेंस बनाए रखा है। शहरी क्षेत्र के रहने वाले लोग अब उम्र के अंतर को बड़ी चीज नहीं मानते हैं। लेकिन समाज का एक वर्ग आज भी पारंपरिक विचारों को बनाए रखता है। पर सवाल है कि साइंस इसके बारे में क्या कहता है?

विज्ञान का क्या कहना है? (What does science say?)

समाज की मान्यताओं (beliefs of society) को केवल रीति-रिवाज मानना सही नहीं होगा, क्योंकि विज्ञान भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखता है। विज्ञान के अनुसार, शादी के लिए शारीरिक और मानसिक मेच्योरिटी जरूरी होती है। वैज्ञानिक नजरिए से लड़कियों की फिजिकल और मेंटल मेच्योरिटी (physical and mental maturity) लड़कों की तुलना में जल्दी डेवलप होती है। लड़कियों में हार्मोनल बदलाव 7 से 13 साल की उम्र के बीच शुरू हो जाते हैं, जबकि लड़कों में यह बदलाव 9 से 15 साल के बीच होता है। इसी कारण महिलाएं आमतौर पर पुरुषों की तुलना में इमोशनल रूप से जल्दी स्थिर हो जाती हैं।

विवाह के लिए सही उम्र (right age for marriage)

भारत में विवाह के लिए कानूनी उम्र लड़कियों के लिए 18 साल और लड़कों के लिए 21 साल तय की गई है। इसी संदर्भ में पति-पत्नी के बीच तीन साल का उम्र का अंतर सही माना जाता है। हालांकि यह वैज्ञानिक जरिए मुख्य रूप से फिजिकल मेच्योरिटी पर फोकस है। लेकिन शादी केवल फिजिकल डेवलपमेंट पर निर्भर नहीं रता है।विवाह के लिए मानसिक और भावनात्मक परिपक्वता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

शादी में सफलता उम्र के अंतर से तय नहीं होती, बल्कि प्यार, सम्मान और आपसी समझ से तय होती है। चाहे पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर तीन साल हो या 15 साल, रिश्ते की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव, मानसिक सामंजस्य और जीवन के प्रति समान सोच है या नहीं।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!