
Premanand Ji Maharaj On Relationship: कहते हैं कि पत्नी अपने पति के शरीर का आधा हिस्सा होती है। इसलिए उसे अर्धांगिनी कहा जाता है। घर-गृहस्थी तभी खुशहाल होती है, जब दोनों के कदम एक ही तरफ बढ़ें। अगर दोनों की सोच में मतभेद हो तो फिर कलह आए दिन सुनने को मिलता है। ऐसी ही एक महिला अपने दुख को लेकर प्रेमानंद जी के पास पहुंची। उसने बताया कि वो चाहती है कि उसका पति भी भगवत मार्ग पर चलें। लेकिन वो उसकी नहीं सुनता है। आइए जानते हैं, वृंदावन के महाराज जी ने क्या बताया।
प्रश्न- महाराज जी, मैं चाहती हूं कि मेरे पति भगवत मार्ग पर चलें। जब वो टीवी देखते हैं, मोबाइल चलाते हैं, तो मैं उसने भजन करने को बोलती हूं, नाम जपने के लिए बोलती हूं, तो वो नाराज भी हो जाते हैं, गुस्सा भी करते हैं। लेकिन फिर भी मैं बार-बार उन्हें प्रेरित करती रहती हूं। क्या मैं गलत तो नहीं हूं?
प्रेमानंद जी महाराज का जवाब- आपका कार्य कहना ठीक हैं, लेकिन जब हम देख लें, हमारे कहने से परिवर्तन नहीं हो रहा है, तो हमें दूसरा प्रयोग करना चाहिए। आप नाम जप करके उन्हें दे देना चाहिए। तो वो नाम जाकर उनकी बुद्धि का परिवर्तन करेगा। खुद नाम जप करो और अपने पति को प्रदान करों। तो वो उन्हें निश्चित रूप से बदल जाएगा। वो धीरे-धीरे भक्ति मार्ग पर चलने लगेगा।
और पढ़ें: प्रेमानंद महाराज जी की ये बातें सुन पैरेंट्स हिल जाएंगे, 1 मिनट में बच्चे को कर देंगे फोन से दूर
हिंदू धर्म में पत्नी की पूजा पाठ का फल पति को मिलने की मान्यता है। मनुस्मृति में कहा गया है कि पत्नी की पूजा से पति को आध्यात्मिक और भौतिक लाभ मिलते हैं। वहीं महाभारत में बताया गया है कि पत्नी की पूजा से पति को सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक शांति मिलती है।
हिंदू धर्म में पत्नी की पूजा को बहुत महत्व दिया गया हैं। घर में सुख-शांति का वास उनके पूजा पाठ से आता है और पति समेत बच्चों को आध्यात्मिक और भौतिक लाभ मिलते हैं।
प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि यदि पत्नी भक्ति कर रही है तो उसका पुण्य केवल उसे ही प्राप्त होगा। जो भी पूजा करता है, उसका फल उस व्यक्ति को ही मिलता है। लेकिन पत्नी अगर चाहे तो वह अपने पुण्य को अपने पति को दे सकती है लेकिन यह उसकी इच्छा पर निर्भर करता है।
इसे भी पढ़ें: शादी प्यार और पैसे से नहीं चलती, जया किशोरी ने बताया सफल मैरिज का राज
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.