काम पर जाती पत्नी ने सेक्स से किया इनकार, तो पति ने दिखाई ये हैवानियत

Published : Jun 01, 2025, 04:22 PM ISTUpdated : Jun 01, 2025, 04:23 PM IST
woman set fire

सार

Chembur Crime: मुंबई के चेंबूर में एक पति उस वक्त हैवान बन गया जब उसकी पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। 38 साल की महिला को इनकार भारी पड़ा।

Chembur Crime: पति-पत्नी का रिश्ता सबसे अलग इसलिए होता है क्योंकि यहां पर दो तन एक दूसरे से मिलते हैं। एक दूसरे में वो प्यार और विश्वास के साथ उतरते हैं। हालांकि कपल में संबंध बनाने का कोई तय वक्त नहीं होता है। बावजूद इसके फिजिकल होने के लिए दोनों की रजामंदी जरूरी है। लेकिन मुंबई के चेंबूर में रहने वाली महिला का इनकार पति को गवारा नहीं हुआ और उसने इसे जला दिया।

38 साल की महिला 70 प्रतिशत जल चुकी है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पीड़ित महिला चेंबूर के वाशिनाका में रहती है। 30 मई को वो सुबह उठी और काम पर जाने के लिये तैयार हो रही थी। इस दौरान पति को शारीरिक भूख मिटाने की तलब हुई। उसने पत्नी पर फिजिकल होने का दबाव बनाया। पर महिला ने यह कहते हुए यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया कि अभी संभव नहीं हैं।काम पर जाने में देर हो जाएगी।

मिट्टी के तेल से पत्नी को जलाया

पत्नी की बात सुनकर पति आगबबूला हो गया। उसने घर में रखे मिट्टी का तेल पत्नी पर उड़ेल दिया। इसके बाद माचिस जलाकर आग के हवाले कर दिया। आग में लिपटी महिला चीखने-चिल्लाने लगी तो पड़ोसी और राहगीर वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे बचाया और अस्पताल लेकर गए।

जबरदस्ती करना कानूनी जुर्म

इस घटना में महिला 70 प्रतिशत से अधिक जल गई है और उसकी हालत गंभीर है। महिला का सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।चेंबूर की यह दिल दहला देने वाली घटना न सिर्फ घरेलू हिंसा की भयावह सच्चाई को उजागर करती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि विवाह जैसे पवित्र रिश्ते में भी सहमति (Consent) का स्थान सर्वोपरि है। किसी भी महिला चाहे वह पत्नी ही क्यों न हो को अपनी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध के लिए मजबूर करना अपराध है।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!