सुन लो मैरिड वूमन! पार्टनर और बच्चों के होते हुए भी करें Solo Trips, जानें फायदे

Published : Dec 10, 2024, 08:18 PM IST
solo trip

सार

जिंदगी के हर पड़ाव में हम खुद को अलग-अलग भूमिकाओं में पाते हैं। कभी बेटी, तो कभी पत्नी या फिर मां। इन जिम्मेदारियों केबीच अक्सर खुद के लिए समय निकालना भूल जाते हैं। इसलिए हर महिला को सोलो ट्रिप करना चाहिए। 

रिलेशनशिप डेस्क.एक लड़के के लिए सोलो ट्रिप करना आसान होता है। उसका जब मन हुआ वो घूमने निकल जाता है। लेकिन एक महिला के ऊपर इतनी जिम्मेदारी होती है कि वो खुद के लिए वक्त निकाल ही नहीं पाती है। कभी बेटी बनकर घर संभालती है तो कभी पत्नी और मां बनकर ससुराल की जिम्मेदारी निभाती है। कई बार काम करते करते वो इतना थक जाती है कि वो डिप्रेशन की भी शिकार हो जाती है। इन सबसे बाहर निकले के लिए अकेले वक्त गुजारना जरूरी होता है। सोलो ट्रिप खुद को खोजने का सबसे अच्छा जरिया होता है। हम सबको पार्टनर या बच्चे को होते हुए भी सोलो ट्रिप करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके फायदें।

1. खुद को जानने का मौका

सोलो ट्रिप पर आप खुद के साथ समय बिताते हैं। यह आपको यह समझने में मदद करता है कि आप वास्तव में कौन हैं और आपको क्या पसंद है।रोजमर्रा की जिदगी में अक्सर अपनी पसंद-नापसंद को भूल जाते हैं। सोलो ट्रिप पर आपको खुद से सवाल करने और जवाब खोजने का मौका मिलता है। आप अपने अंदर के रियल ताकत को पहचानती हैं। सोलो ट्रिप करते वक्त एक डायरी साथ रखें और अपनी भावनाएं लिखें।

2. आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ता है

जब आप अकेले ट्रिप करती हैं तो हर छोटे-बड़े डिसिजन खुद लेने होते हैं। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। नई जगह जाना, लोगों से मिलना, और अलग-अलग सिचुएशन का सामना करके आप खुद को मजबूत पाती हैं। यह आपको एहसास दिलाता है कि आप जिंदगी को अकेले भी संभाल सकती हैं।

3. रिश्तों में स्पेस बनाता है

हर रिश्ते में थोड़ा स्पेस जरूरी होता है। सोलो ट्रिप से आपका पार्टनर और बच्चे आपकी अहमियत को बेहतर तरीके से समझते हैं। सोलो ट्रिप करने से इससे रिश्ते में नयापन और ताजगी बनी रहती हैं।

4. मेंट हेल्थ के लिए फायदेमंद

सोलो ट्रिप आपकी मेंटल हेल्थ के लिए किसी थेरेपी से कम नहीं है। यह स्ट्रेस को कम करता है और आपको रिलैक्स करने का मौका देता है।

5. नई चीजें सीखते हैं

सोलो ट्रिप पर आप नए लोगों से मिलते हैं। उनकी संस्कृति, भाषा और जीने का तरीका सीखते हैं। अपने कम्फर्ट जोने से बाहर निकल जब आप सोलो ट्रिप करती हैं तो आपके पर्सनालिटी में एक अलग ही निखार सामने आता है। आपके पास इतनी कहानियां होती है जो अपने पार्टनर और बच्चों को सुना सकती हैं।

और पढ़ें:

साल 2024 में वायरल हुए शादी के 6 अनोखे और मजेदार वीडियो, क्या आपने देखा

Chanakya Niti: हर पति अपनी ड्रीम वाइफ में 5 गुणों की करता है तलाश

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!