Viral Story: '10 साल में सिर्फ एक गलती', माफी मांगती रही पत्नी लेकिन पति ने नहीं दिया दूसरा मौका

Published : Aug 18, 2026, 10:20 AM IST
Viral Story: '10 साल में सिर्फ एक गलती', माफी मांगती रही पत्नी लेकिन पति ने नहीं दिया दूसरा मौका

सार

10 साल की शादी में एक बार धोखा देने पर पति ने महिला को तलाक दे दिया। 2 साल तक माफी मांगने के बावजूद, पति ने रिश्ता खत्म कर दिया। यह कहानी सोशल मीडिया पर बहस का विषय है कि क्या एक गलती सालों के रिश्ते पर भारी पड़ सकती है।

10 साल की शादी... लेकिन एक घटना ने सब कुछ बदल कर रख दिया! सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी वायरल हो रही है, जिसने बताया कि उसने अपनी 10 साल की शादीशुदा ज़िंदगी में एक बार अपने पति को धोखा दिया था। महिला के मुताबिक, उस एक घटना के बाद उसके पति ने रिश्ता ही खत्म कर दिया और तलाक ले लिया। उसका कहना है कि वो पिछले दो साल से लगातार माफी मांग रही है और रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

'बस एक गलती'.. महिला ने दी सफाई!

वायरल हो रही कहानी में महिला ने बताया कि 10 साल के रिश्ते में उसने सिर्फ एक बार ये गलती की थी। उसका दर्द ये है कि माफी मांगने के बावजूद पति ने उसे दूसरा मौका नहीं दिया। उसका सवाल है कि सालों तक साथ बनाई ज़िंदगी, यादें और रिश्ते को एक घटना की वजह से कोई कैसे पूरी तरह खत्म कर सकता है?

'दो साल से मांग रही हूं माफी'!

महिला का दावा है कि घटना के बाद से वो दो साल तक अपने पति से माफी मांगती रही ताकि रिश्ता बच जाए। लेकिन पति अपने फैसले पर अड़ा रहा और आखिरकार उनकी शादी तलाक पर खत्म हो गई।

लेकिन इंटरनेट पर लोग कुछ और ही कह रहे हैं!

जैसे ही महिला की कहानी वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी राय देनी शुरू कर दी। ज़्यादातर लोगों का मानना है कि इसे सिर्फ 'एक गलती' कहना सही नहीं है। यह शादी में भरोसे पर किया गया सबसे बड़ा हमला है।

'10 साल ज़रूरी या भरोसा?'

इस घटना ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है। क्या किसी शादी में सालों का प्यार, साथ और यादें ज़्यादा मायने रखती हैं, या पार्टनर का एक बार का धोखा सब कुछ खत्म कर सकता है? क्या भरोसा टूटने पर रिश्ता खत्म करने का हक दूसरे पार्टनर को है? इन सवालों पर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है।

क्या इसे सिर्फ 'गलती' कहा जा सकता है?

भले ही महिला इसे 'एक गलती' बता रही हो, लेकिन इंटरनेट पर कई लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं। उनका तर्क है कि बात ये नहीं है कि धोखा कितनी बार दिया गया, बल्कि ये है कि पार्टनर का भरोसा टूट गया, जो किसी भी रिश्ते की नींव होता है।

क्या माफी मांगना काफी है? दूसरा मौका मिलना चाहिए?

इस घटना से यह बहस भी शुरू हो गई है कि क्या शादी में गलती होने पर माफी, ईमानदारी और रिश्ते को फिर से बनाने की कोशिश को एक मौका नहीं मिलना चाहिए? वहीं दूसरी तरफ, लोग यह भी कह रहे हैं कि माफ करना या रिश्ता खत्म करना हर इंसान का अपना निजी फैसला होता है।

इस घटना ने खड़ा किया बड़ा सवाल!

यह कहानी सिर्फ एक शादी टूटने की नहीं है। यह प्यार, भरोसा, माफी और धोखे के बीच एक बड़ी बहस छेड़ती है। क्या 10 साल के रिश्ते की कीमत एक घटना से खत्म हो सकती है? या एक बार टूटा हुआ भरोसा सालों की यादों से भी वापस नहीं जुड़ सकता? यही सवाल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डेटिंग थी या होम लोन? ब्रेकअप के बाद युवती को मिला 2.8 लाख का बिल !
'वर्जिन, नो मेकअप, 24x7 लाइव लोकेशन और...' होने वाली पत्नी के लिए लड़के ने रखी 10 कड़क शर्त