
रिलेशनशिप डेस्क. उसे कतई उम्मीद नहीं होगी कि पत्नी उसके ऊपर तेजाब फेंक देगी। वो भी सिर्फ घर देर से आने की वजह पूछने पर। जीवन भर के लिए उसे अपने हमसफर से ऐसा दर्द मिला है कि जब-जब वो अपना चेहरा आइने में देखेगा उसे वो मनहूस पल याद आएंगे। तेजाब की वजह से शख्स का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। चलिए पूरी कहानी विस्तार से बताते हैं।
क्या है पूरा मामला
मामला यूपी के कानपुर से जुड़ा है। कोपरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले डब्बू गुप्ता शनिवार देर रात करीब 3.00 बजे थाने पहुंचा। यहां उसने अपनी पत्नी पूनम के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। उसने बताया कि उसकी पत्नी पूनम रात 12.30 बजे घर लौटी। जिसके बाद उसने पूछा कि इतनी रात तक कहां थी, क्यों देर से आई। जिसके बाद पूनम उसपर चिल्लाने लगी। वो अपना आपा खो दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। डब्बू ने बताया कि खुद को बचाने के लिए उसने भी हाथ चलाएं।
पत्नी ने फेंका पति पर तेजाब
लड़ाई काफी बढ़ने के बाद पूनम ने डब्बू को धक्का दे देकर बाथरूम में गई और वहां रखी एसिड की बोतल उठाकर लाई। इसके बाद तेजाब पति के चेहरे पर डाल दिया। इसके बाद वो चिल्लाता हुआ घर से भागा। काफी देर तक दर्द में तड़पता रहा। इसके बाद थाने पहुंचा। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने पूनम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, झुलसे पति का मेडिकल कराकर इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पति-पत्नी के बीच लड़ाई की ऐसी खबर आना नया नहीं हैं। इस रिश्ते में जहां प्यार होता है वहीं नफरत भी काफी गहरी होती है। घरेलू विवाद इस हद तक बढ़ जाती है कि कोई किसी की जान लेने से भी परहेज नहीं करता है। इस तरह का वाकया ना सिर्फ एक हंसती खेलती फैमिली को तबाह कर देती है, बल्कि समाज में भी गलत मैसेज जाता है।
और पढ़ें:
कैंसर से लड़ रहे बच्चों की जान ले सकती है दिल की बीमारी, बनाई गई दुनिया की पहली गाइडलाइंस
45 साल की उम्र में 18 साल का जवां लड़का बना ये शख्स, जानें कैसे पाया उम्र पर काबू
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.