कहीं फ्रीज में तो कहीं पलंग के नीछे छुपाई गई लाश, ऐसे खतरनाक आशिक से बचके रहें लड़कियां

प्यार में डूबे कपल्स हर पल एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन कई बार यहीं चाहत उन्हें उनकी जिंदगी से अलग कर देती हैं। किसी के साथ रहने से पहले कुछ चीजों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। नहीं तो दिल्ली और मुंबई जैसी घटना को दोहराया जा सकता है।

Nitu Kumari | Published : Feb 15, 2023 10:45 AM IST / Updated: Feb 16 2023, 12:37 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. वैलेंटाइन डे ( Valentines day) पर कई कपल्स साथ जीने-मरने के वादे किए होंगे। कई नए प्रेमी जोड़े बने होंगे। कुछ दिन प्यार परवान चढ़ने के बाद साथ रहने का फैसला भी इनमें से कई लेंगे। लेकिन लिव इन में रहने से पहले कई बातों को जरूर गौर करना चाहिए। हाल के दिनों में जिस तरह की खबरें सामने आई हैं। उसे देखकर ऐसा लगता है कि प्यार के आवेग में हम अच्छे और बुरे का फैसला नहीं ले पाते हैं। प्यार के रिश्ते में धोखे और साजिश की ऐसी खौफनाक कहानी दिल्ली और मुंबई से सामने आई है जिसे जानकर लोग दहल गए हैं।

प्रेमिका का गला घोंट शव को छुपाया फ्रीज में

Latest Videos

दिल्ली में श्रद्धा वाकर मर्डर केस के बारे में सब जानते हैं। उसी तरह के घटना को दिल्ली में फिर से दोहराया गया है। यहां बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में साहिल गहलोत नाम के युवक ने अपने लिव इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को मित्रांव गांव में बने अपने ढाबे के फ्रिज में छुपाकर रख दिया। पुलिस की मानें तो साहिल और निक्की पिछले 4 साल से लिव इन में थे। लेकिन साहिल के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। वो उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। दूसरी जगह शादी को लेकर साहिल भी राजी हो गया। उसके घरवालों ने 9 फरवरी को मंगनी और 10 फरवरी को शादी की डेट फिक्स कर दी।

9 फरवरी को मंगनी करने के बाद साहिल निक्की से मिलने उत्तम नगर स्थित उसके फ्लैट में आया। फिर उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में शादी की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े हुए। इस बीच साहिल ने कार में ही मोबाइल चार्जर के तार से निक्की का गला घोट दिया। फिर शव को ढाबे के फ्रीज में छुपा दिया। इसके बाद 10 फरवरी को उसने शादी कर ली। इस बीच पुलिस को ढाबे में शव होने की जानकारी मिली और फिर पूरे राज से पर्दा हटा।

पहले जान ली फिर शव को पलंग में छिपाया

दूसरी घटना मुंबई से सामने आया है। जहां पालघर में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करके शव को पलंग के नीचे छुपा दिया। इतना ही नहीं घर का सारा सामना बेचकर गायब भी हो गया। आरोपी हार्दिक शाह और मृतका मेघा तीन साल से रिलेशनशिप में थे। पिछले छह महीने से दोनों किराए के मकान में साथ में रह रहे थे।

पेशे से नर्स मेघा ही घर का खर्च चलाती थी। इस बात को लेकर हार्दिक के साथ उसके आए दिन झगड़े होते थे। इसी झगड़े में एक दिन उसने मेघा की हत्या कर दी। फिर शव को पलंग के भीतर छिपा दिया। इसके बाद घर का सारा समान बेचकर फरार हो गया। घर से जब दुर्गंध आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इस तरह पूरा मामला खुला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टॉक्सिक रिलेशनशिप को क्यों नहीं पहचान पाती लड़कियां?

लड़कियों के साथ प्यार में धोखे और अपराध की खबरें आए दिन सामने आती है। सवाल यह है कि प्यार में डूबी लड़कियों को पता नहीं चलता है कि वो जिसके साथ रह रही हैं उसके साथ कितना सुरक्षित है। किसी भी लड़के के साथ लिव इन में जाने से पहले हर लड़की को उसके नेचर का पता होना चाहिए।

-मसलन वो कितना गुस्सा करता है

-क्या वो हाथ भी उठाता है

-क्या वो शराब का आदी है

-क्या वो झूठ बोलता है

-क्या वो आपको कंट्रोल करने की कोशिश करता है

-क्या आपसे वो पैसे लेता है

-क्या आपकी निजी बातों को दूसरे से करता हो शेयर

-क्या आपका हर बात पर उड़ाता हो मजाक

-क्या आपको हर बात के लिए देता है दोष

जैसी बातों को समझना चाहिए और फिर आगे कदम बढ़ाना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति का नेचर गुस्सैल हैं और बार-बार माफी मांग के अपनी गलतियों को दोहराता है वैसे इंसान के साथ रहने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। क्योंकि ऐसे इंसान कभी भी खतरनाक हो सकते हैं। इतना ही नहीं लिव इन में रहने के दौरान आपका रिश्ता सही नहीं है। आए दिन झगड़े होते हैं तो तुरंत रिश्ते से निकल जाना चाहिए। टॉक्सिक रिलेशनशिप को जितनी जल्दी हो अलविदा कह देना जरूरी है।

और पढ़ें:

गोवा जाने का प्लान..फिर साथ में सुसाइड का इरादा, निक्की की हत्या का सच जान पिता के पैरों तले खिसकी जमीन

इस कारण मां नहीं देखती बेटे के फेरे, आज भी प्रचलित है यह प्रथा, वजह जानकर होगी हैरानी

Share this article
click me!

Latest Videos

Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
Pune Helicopter Crash: पुणे में उड़ान भरते ही क्रैश हो गया हेलीकॉप्टर, जानें क्या है हादसे की वजह
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।
LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2024 में भाग लिया
ईरान के किस नेता को अब मौत की नींद सुलाने जा रहा इजराइल, ये है वो नाम