हायो रब्बा!जेठ के इश्क में दीवानी हुई 2 बच्चों की मां, 4 बच्चों के पिता संग हुई नौ दो ग्यारह

Published : Jan 30, 2023, 03:51 PM IST
livein relationship

सार

पति परदेस कमाता था और महिला गांव में अपने बच्चे के साथ रहती थी। इस दौरान उसका दिल जेठ के लिए धड़क उठा और सामाजिक बंधन को तोड़कर वो उसके साथ गायब हो गई। पूरी कहानी जानकर बोल उठेंगे ये कैसा इश्क।

रिलेशनशिप डेस्क. अब इसे प्यार कहें या फिर कुछ और..लेकिन दो बच्चों की मां अपने जेठ के साथ नई दुनिया बसाने के लिए गायब हो गई। पति को जब पता चला तो वो सदमे में चला गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि उसके पीठ पीछे उसकी पत्नी किसी और के साथ इश्क में डूबी थी। पूरी कहानी बिहार के मुंगेर जिले से कनेक्टेड है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए बताते हैं अजब-गजब इश्क की रियल कहानी।

पति परदेस में करता था मजदूरी

असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव में रहने वाले त्रिपुरारी साह की शादी बेगूसराय में रहने वाली नर्मदा से साल 2007 में हुआ था। दोनों की जिंदगी खुशहाल थी। इनके दो बच्चे भी हुए। शादी के कुछ साल बाद गृहस्थी को संभालने के लिए त्रिपुरारी साह मुंबई चला गया। वो वहां मजदूरी का काम करता था। गांव में वो अपनी पत्नी को पैसे भेजा करता था ताकि घर की स्थिति संभाली जा सकें और बच्चे की परवरिश अच्छे से हो पाएं।

रिश्ते में लगने वाले जेठ के साथ हुआ इश्क

पति की गैर मौजूदगी में नर्मदा का रिश्ता पड़ोस में रहने वाले कैलाश साह से जुड़ गया। वो रिश्ते में उसका जेठ लगता था। चार बच्चों के पिता के साथ उसका प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों घंटों फोन पर बातें करने लगे थे। कहते हैं प्यार छुपता कहा हैं। कुछ दिन पहले इस बात की भनक त्रिपुरारी साह को हुई और इस बात को लेकर दोनों फैमिली के बीच बहस भी हुई। इस घटना के चार दिन बाद प्यार के खुमार में डूबी महिला जेठ के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वो अपने साथ दोनों बच्चों को भी लेकर चली गई।

पूरा घर खाली करके हुई गायब दो बच्चों की मां

जब इस बात का पता पति को लगा तो वो घर पहुंचा और पूरा घर खाली था। शादी में मिले जेवरात के साथ-साथ वो कपड़े, अनाज सब लेकर चली गई। जिसके बाद पीड़ित पति थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने कैलाश समेत चार लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत पत्र दिया। उसने बताया कि करीब 2 साल से मेरी पत्नी बगल के ही कैलाश शाह से फोन से बात करती थी। इसे लेकर हमारे बीच लड़ाई भी होती थी। 23 जनवरी को पता चला कि वो उसके साथ फरार हो गई है। पुलिस फरार नर्मदा और कैलाश की खोजबीन कर रही है।

और पढ़ें:

12 बजे तक कहां थी...सुनते ही पत्नी हो गई आग बबूला, पति के साथ की मारपीट और फेंका तेजाब

45 साल की उम्र में 18 साल का जवां लड़का बना ये शख्स, जानें कैसे पाया उम्र पर काबू

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!