3 साल की उम्र से लेकर जवानी तक बाप और भाई ने बार-बार किया रेप, 50 साल की उम्र में महिला ने लिया 'बदला'

Published : May 10, 2023, 03:02 PM ISTUpdated : May 10, 2023, 05:34 PM IST
woman sad

सार

बचपन से लेकर जवानी तक उसके रक्षक ही भक्षक बने रहें। आए दिन पिता और भाई उसका रेप करते थे। ये डरावनी कहानी है सारा साइडबॉटम की। साढ़े तीन साल की उम्र से उसके पिता ने उसके साथ हैवानियत की शुरुआत की थी। 

रिलेशनशिप डेस्क. बाप और भाई एक लड़की के रक्षक होते हैं। लेकिन ब्रिटेन की रहने वाली सारा साइडबॉटम (sarah sidebottom ) की जिंदगी को इन्हीं दोनों ने नरक बना दिया। बचपन से लेकर जवानी तक सारा की अस्मत को इन्होंने लुटा। लेकिन अब दोनों सलाखों के पीछे हैं। साउथ यॉर्कशायर के बार्न्सले की रहने वाली 54 वर्षीय सारा साइडबॉटम की आपबीती सुनकर किसी की भी आत्मा रो उठेगी।

साढ़े तीन साल की उम्र में पहली बार पिता ने किया रेप

73 साल के पिता आर्थर विलियम बॉडिच और 54 साल के भाई आर्थर स्टीफन बॉडिच को जेल पहुंचाने के बाद सारा साइडबॉटम ने अपने जिंदगी में हुए दर्दनाक घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि किस तरह साढ़े तीन साल की उम्र से उसके साथ रेप किया गया। डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक सारा ने बताया कि उसे वह वक्त याद है जब साढ़े तीन साल की थी। उसे उसके बिस्तर से ले जाया गया। फिर पिता के बेड पर लिटा दिया गया। पिता ने इसके बाद रेप किया। पीड़िता बताती है कि मुझे याद है कि मेरी चीखों को दबाने के लिए उसका हाथ मेरे मुंह पर दबा हुआ था।

6 साल की उम्र से फिर से रेप का शुरू हुआ सिलसिला

इस शारीरिक हमले में वो इतनी बुरी तरह जख्मी हो गई थी कि उसे चौथे जन्मदिन से पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। उसके प्राइवेट पार्ट की सर्जरी करनी पड़ी थी। महिला ने आगे बताया कि इस घटना के बाद पिता ने मुझे 2 साल के लिए अकेला छोड़ दिया। लेकिन जब मैं छह साल की हुई तो फिर मेरा रेप करने लगा था। मां जब भी घर से बाहर जाती थी वह इसका फायदा उठाकर मेरे साथ मारपीट करता था और रेप करता था। एक कुदाल का लकड़ी का हत्था था, जिससे वे मुझे मारते था।

खुद को सारा ने मारने की कोशिश की

सारा की दर्दभरी कहानी यहीं नहीं रुकती है। वो बताती है कि जब वो 10 साल की थी तब पिता ने उसे अपने बेडरुम में आने को कहा। मैंने इसके लिए मना कर दिया। जिसके बाद पिता ने सोफे से बाल पकड़कर खींचते और लात मारते हुए बेडरुम तक ले आया। वो मुझे बिस्तर से दबा रहा था। मैंने उसे मारने के लिए कहा ताकि इस दर्द से आजादी मिल सके। जब वो मेरे साथ रेप करके चला गया तो मैंने अपने तकिए से अपना गला दबाने की कोशिश की।

17 साल के भाई ने किया रेप

पीड़िता आगे बताती है कि जब मैंने उसके सामने खड़े होने की कोशिश की तो उसने बंदूक दिखाते हुए चेतावनी दी कि अगर किसी को इसके बारे में बताया तो उसे या मां को गोली मार देगा। 13 साल की उम्र में जब उसके माता-पिता अलग हुए तो सारा को लगा कि उसके दुखों का अंत हो गया। लेकिन उसका डर और बढ़ गया जब उसका बड़ा भाई आर्थर स्टीफन उनके साथ रहने आया। वो 17 साल का था। स्टीफन कमरे में आया और मेरे साथ रेप करने लगा। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि यह फिर से मेरे साथ हो रहा है।

पति की सहायता से हैवानों को दिलवाई सजा

सारा ने इन दर्दनाक यादों को अंदर ही दबाकर रखा। दशकों तक वो इस पीड़ा के घूंट पीती रहीं। 2019 में अपने नए पति डैरेन (56) की मदद से उसने पुलिस से ऑफिशियल कंप्लेन की। अक्टूबर 2021 में उसने वो मेडिकल रिकॉर्ड दिखाया जिसमें मेबलात्कार से हुई आंतरिक क्षति की सर्जरी की डिटेल्स दर्ज थी। सारा कहती है कि उस रिपोर्ट के बारे में उसे खुद याद नहीं था।

पहली बार रेप की घटना याद, लेकिन सर्जरी की याद नहीं

सारा बताती है कि जब मैं रिपोर्ट पढ़ रही थी तो मुझे यकीन नहीं हो रहा था। मुझे हॉस्पिटल जाने की कोई घटना याद नहीं है। ऑपरेशन याद नहीं थी। मेरे शरीर के निचले हिस्से पर निशान हैं, लेकिन यह यौन शोषण से जुड़ा है वो याद नहीं है। शिकायत के बाद भाई और बाप दोनों को 32 साल की सजा हुई है। वहीं, सारा वर्तमान में दो बच्चों की मां हैं और एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

और पढ़ें:

3 माता-पिता से पैदा हुआ दुनिया का पहला बच्चा, जानें कहां के डॉक्टर्स ने किया ये चमत्कार

इस देश के लोग भूल गए हैं हंसना, पैसे देकर स्माइल करने की ले रहे हैं ट्रेनिंग

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!