यहां की महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने पर नहीं है कोई रोक, पति को भी कर सकती हैं चेंज

Published : Feb 15, 2023, 01:37 PM ISTUpdated : Feb 15, 2023, 01:40 PM IST
trobriand

सार

हमारे समाज में शादी के बाद ना तो पुरुष और ना ही महिला किसी गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध रख सकती है। इसे अनैतिक कहा जाता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह हैं जहां पर औरत-मर्द दोनों किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बना सकते हैं। 

रिलेशनशिप डेस्क. दुनिया में कई ऐसी छुपी हुई जगहें हैं जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों के बारे में पता होगा। वहां के रहन-सहन, संस्कृति इतना अलग है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। हम यहां आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर हैरानी होगी। उस जगह को ‘आइलैंड ऑफ लव’ कहा जाता है। यहां पर पुरुष और महिलाओं को सामान अधिकार मिले हुए हैं। जंगल में एक खुशहाल जिंदगी जी रही यहां की महिलाएं कभी भी किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बना सकती हैं। यहां तक कि अगर जब चाहें अपने पति को बदल सकती हैं।

पराए पुरुष के साथ भी संबंध बनाने की छूट

न्यू गिनिया जो इंडोनेशिया के पास एक देश हैं यहां पर ट्रोब्रियांड (trobriand) नाम के आदिवासी रहते हैं। खूबसूरत द्वीप पर रहने वाले इस आदिवासी समुदाय की लाइफस्टाइल काफी अलग है। ये आज भी पारंपरिक तरीके से जीवन यापन कर रहे हैं। बिना कपड़ों के यहां के लोग रहते हैं। इतना नहीं यहां की महिलाओं को इतनी आजादी जितनी की हम और आप सोच भी नहीं सकते हैं। ट्रोबियांड जाति के महिलाओं को मन होने पर किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की छूट है। वो कई पुरुषों के साथ संबंध बना सकती हैं। इसे गलत नहीं समझा जाता है। ये नियम शादीशुदा और कुंवारी लड़कियों दोनों पर लागू होता है। वो पूरी तरह आजाद जिंदगी जीती हैं। मर्दों को भला-बुरा कहने की भी आजादी है।

पुरुष को भी है पराई औरतों के साथ वक्त गुजराने की आजादी

अगर पति के साथ नहीं बन रही है या फिर वो अच्छा नहीं लग रहा है तो वो उसे बदल सकती हैं। मतलब उससे अलग होकर वो दूसरा पार्टनर चुन सकती हैं। हालांकि पुरुषों को भी यह आजादी मिली हुई है। वो फिर पराई औरतों के साथ रिश्ता बना सकते हैं।

लड़कियों को शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने की छूट होती है। शादी के बाद वर्जिनिटी तोड़ने वाला कॉन्सेप्ट यहां नहीं हैं। कुंवारी लड़कियों के लिए घर के बाहर एक अलग तरह की झोपड़ी बनाई जाती है, जिसे बुकुमतुला कहा जाता है। यहां पर लड़कियां अपने प्रेमी के साथ वक्त गुजार सकती हैं।

याम फेस्टिवल में औरतें करती हैं ये काम

इस समुदाय में याम फेस्टिवल मनाया जाता है। इस त्यौहरा में औरतें झाड़ियों में बैठकर आते-जाते पुरुषों का इंतजार करती हैं। जो उन्हें पसंद आ जाता है उसे अपने पास बुलाती हैं और शारीरिक संबंध बनाती हैं। इस समुदाय के लोग जीवन जीने के लिए जंगल में मिलने वाले फल, सब्जी और जानवरों पर निर्भर करते हैं। पुरुष जहां छोटे जानवरों का शिकार करते हैं। वहीं,महिलाएं मशरूम, फल, सब्जी जुटाती हैं।

और पढ़ें:

कंडोम-नसबंदी से मिलेगा छुटकारा ! पुरुषों के लिए बनाई गई गर्भनिरोधक गोलियां

7 PHOTOS: पलक तिवारी की तरह पाना है जीरो फिगर, तो अपनाएं उनका डाइट सीक्रेट

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!