
रिलेशनशिप डेस्क : जरूरी नहीं कि हर इंसान का कद उसकी लंबाई से नापा जाए, कुछ लोगों का कद उनके इरादों और काम से भी नापा जाता है। कुछ इसी तरह अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है भारत के बॉडीबिल्डर प्रतीक मोहिते ने, जो दुनिया के सबसे कम कद के बॉडी बिल्डर हैं। हाल ही में इस बॉडी बिल्डर ने 4 फीट की दुल्हनिया संग शादी रचाई, जबकि वह खुद 3 फीट के हैं। उनकी शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं कि किस तरह से प्रतीक मोहिते ने अपनी शादी में धमाल मचाया...
नाचते हुए दुल्हनिया को लेने पहुंचे प्रतीक
प्रतीक मोहिते ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी से जुड़े कई सारे वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें से एक वीडियो पर प्रतीक डीजे की गाड़ी के ऊपर खड़े हो नाचते हुए अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे। इसमें वह क्रीम और मेहरून कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं और उन्होंने मेहरून कलर की पगड़ी लगाई हुई है। इस वीडियो में वह मैं हूं डॉन गाने पर डांस कर रहे हैं।
भाभी संग किया मजेदार डांस
इतना ही नहीं प्रतीक ने अपने संगीत फंक्शन का वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वह अपनी भाभी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे है और व्हाइट कलर का कुर्ता पहने ठुमके लगा रहे हैं। उनकी भाभी लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर पर मजेदार डांस कर रही हैं।
कंधे पर बैठकर किया डांस
प्रतीक का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शख्स के कंधे पर बैठे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह डांसिंग वीडियो उनके हल्दी फंक्शन का है। इसी तरह सोशल मीडिया पर उनके शादी के फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कौन है प्रतीक मोहिते
आपको बता दें कि प्रतीक रायगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं, उनकी पत्नी पुणे की रहने वाली हैं। उनकी वाइफ जया की हाइट 4 फुट 2 इंच है। वहीं, प्रतीक की हाइट 3.3 फीट है। प्रतीक ने 2016 से बॉडी बिल्डिंग करना शुरू किया और 28 साल की उम्र में प्रतीक ने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर के रूप में दर्ज कराया। प्रतीक ने बताया कि 4 साल पहले उनके पापा ने उनकी मुलाकात जया से कराई थी। उसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और 2018 से दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
और पढ़ें- ब्लैक डायरी: 48 साल की पत्नी को है सेक्स की तलब, पति अब भाग रहा है दूर
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.