कोलकता रेप से लेकर झारखंड मर्डर तक, इन 6 क्राइम ने 2024 में महिला को दिया दर्द

Published : Dec 05, 2024, 01:51 PM ISTUpdated : Dec 05, 2024, 02:51 PM IST
Female nurse gang raped

सार

हर साल नए साल का स्वागत उम्मीदों और खुशियों के साथ किया जाता है, लेकिन बीते साल में हुए घटनाओं को भी नहीं भूलना चाहिए। साल 2024 में महिलाओं के खिलाफ कई अपराध हुए जिसे देखकर यह सवाल एक बार फिर से उठा कि आखिर लड़कियां कहां सुरक्षित हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. साल 2025 में हम कदम रखने जा रहे हैं इस उम्मीद में की आने वाला साल सबके लिए मंगलमय होगा। लेकिन पिछले साल जिस तरह से अपराध की घटनाएं हुई वो हिला देने वाली थी, खासकर महिलाओं से जुड़ी। घरेलू हिंसा हो या फिर यौन उत्पीड़न या सड़क पर महिलाओं के साथ बदसलूकी ऐसी घटनाएं इस साल भी हर जगह हर वर्ग में देखने को मिली।

कोलकता रेप-मर्डर केस

कोलकाता के एक अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ जिस तरह से हैवानियत हुई सुनकर पूरा देश हिल गया। 8-9 अगस्त की रात में 31 साल के ट्रेनी डॉक्टर जब नाइट ड्यूटी पर थी तो उसके साथ रेप किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधी कोलकाता पुलिस के लिए सिविक वांलटियर का काम करता था। डॉक्टर की हत्या के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए। देश के डॉक्टर्स हड़ताल पर भी गए। फिलहाल आरोपी जेल के अंदर बंद है।

19 साल की लड़की के साथ ट्रेन में रेप और हत्या

एक महीने में 5 कत्ल और 6 राज्यों की पुलिस परेशान। कहानी सीरियल किलर की है जिसने अक्टूबर से नवंबर 2024 के बीच में 5 हत्या की और वो भी सारे ट्रेन में। इस सीरियल किलर की चपेट में आई 19 साल की लड़की। विक्टिम ट्यूशन पढ़कर ट्रेन से घर जा रही थी। इस दौरान अपराधी ने उसके साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी। हत्यारे के नाम राहुल सिंह जाट है और गुजरात के वलसाड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उसने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

नरेला रेप और मर्डर

दिल्ली के नरेला में जून में 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी। पड़ोस में रहने वाले आदमी ने उसे उठाया और उसके बाद उसका रेप किया और फिर उसके चेहरे को कुचल-कुचल कर बर्बाद कर दिया। जिसके बाद बच्ची का चेहरा पहचानना मुश्किल ह ोगया था। उसके कपड़ों से घरवानों ने शिनाख्त की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जांच चल रही है।

उत्तराखंड रेप केस

30 जुलाई को उत्तराखंड के रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करने वाली महिला को अगवा कर लिया गया। ड्यूटी के दौरान जब वो आ रही थी तो अज्ञात ने उसका अपहरम कर लिया और फिर रेप किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। 8 अगस्त को उसका क्षत-विक्षत शरीर पास के एक गांव में मिला।

स्पैनिश टूरिस्ट झारखंड केस

मार्च 2024 में स्पैनिश कपल भारत में बाइक से टूर कर रही थी। जब वो झाररखंड एक गांव के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं पति को मारा भी। इसके बाद अपराधियों ने घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल था।

मां और बहन को जिंदा जलाकर भाइयों ने मारा डाला

यूपी के बस्ती में दिसंबर 2024 में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। सेठा गांव में जमीन विवाद में दो भाइयों ने मिलकर अपनी मां और बहन को जिंदा जलाकर मार डाला। आरोपियों में एक मृतका का सगा और दूसरा सौतेला बेटा शामिल हैं। दरअसल, मृतिका के पति ने जमीन को अपनी पत्नी और बेटी के नाम किया था। कैंसर में उनकी मौत हो चुकी थी। ये खबर जब दोनों बेटों को लगी तो उन्होंने मां और बहन पर जमीन उनके नाम करने के लिए दबाव बनाने लगें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया तो केस कोर्ट में पहुंच गई। 5 दिसंबर को मां और बेटी की गवाही होनी थी, लेकिन एक दिन पहले ही दोनों हैवानों ने मिलकर बहन और मां की हत्या कर दी।

और पढ़ें:

इन 6 सेलेब्स का बिखरा 2024 में आशियाना, शादी के बाद तलाक का रहा साल

Love Bombing देख कहीं मन में फूट नहीं रहे ना प्यार के लड्डू, तो सावधान हो जाएं

 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!